रविवार को साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास मणिपुर की एक युवती पर हमला करने का मामला सामने आया है। युवती शाम की सैर करने के लिए पार्क गई थी लेकिन उत्पातियों के एक ग्रुप ने उसपर हमला कर दिया। इससे पहले कुछ दिन पहले ही राजधानी में पूर्वोत्तर की युवतियों के साथ में गाली-गलौच करने का मामला सामने आया था।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती और उसकी सहेली एक पार्क में टहल रही थीं, तभी लड़कों के एक ग्रुप ने उनके ऊपर गंदे कमेंट किए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'जब महिला ने लड़कों की कमेंट पर आपत्ति जताई, तो बहस छिड़ गई।' कहासुनी के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की पर हमला किया। यह घटना साउथ दिल्ली में साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास एक पार्क में हुई।
यह भी पढ़ें: फिर मुश्किल में आएंगे केजरीवाल? आबकारी नीति केस में हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस
युवती को मामूली चोटें आईं
पुलिस ने बताया कि इस घटना में युवती को मामूली चोटें आईं हैं। बाद में उसे मेडिकल जांच और इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा, 'घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता से संपर्क किया। टीम लगातार उसके संपर्क में है और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरोपियों को पकड़ने के लिए कोशिशें जारी
शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि महिला की हालत स्थिर है और उसकी चोटें गंभीर नहीं हैं। अधिकारियों ने कहा कि वे पीड़िता के लगातार संपर्क में हैं और उन हालात की जांच कर रहे हैं जिनकी वजह से हमला हुआ। दिल्ली पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं।

15:41
Timelineone
Timelineone
15:47
Timeline two
15:48
Timelone three
Timeline three
15:48
Timelinefour
timefourtsdsfgfsg