महीनों तक चले प्रचार के बाद असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग का दिन आ गया है। आज असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। असम में 10 साल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है। पुडुचेरी में पिछले पांच साल से ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस के नेता एन रंगासामी मुख्यमंत्री हैं और बीजेपी उनकी सहयोगी है। वहीं, केरल में लेफ्ट गठबंधन की सरकार पिछले 10 साल से है और अब 82 साल के हो चुके पिनराई विजयन मुख्यमंत्री हैं। इन तीनों राज्यों के चुनावों के अलावा कुछ जगहों पर उपचुनाव भी होने हैं। नागालैंड की एक, कर्नाटक की दो और त्रिपुरा की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। गोवा की भी एक सीट पर उपचुनाव होना था लेकिन वोटिंग से ठीक पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया है।
पढ़ें सभी जरूरी अपडेट
Live Updates
2026-04-09T19:27
केरल में 77.50 फीसद वोटिंग
केरल विधानसभा चुनावों में मतदान खत्म होने के बाद मतदान अधिकारियों ने EVM और VVPAT को सील किया। केरल विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की अनुमानित भागीदारी 77.50% रही।
2026-04-09T19:23
वोटिंग खत्म, EVM सील
असम के जोरहाट में वोटिंग खत्म होने के वाद ईवीएम मशीनों को सील कर दिया गया है। इन मशीनों को अब स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा और मतदान के दिन ही खोला जाएगा।
2026-04-09T19:20
असम और पुडुचेरी में बंपर वोटिंग, केरल 75.01% हुआ मतदान
शाम पांच बजे तक असम में 84.42, केरल में 75.01 और पुडुचेरी में 86.92 फीसद मतदान रिकॉर्ड किया गया।
2026-04-09T15:34
पुडुचेरी में जोस चार्ल्स मार्टिन ने किया मतदान
पुडुचेरी में लछिया जननायगा काची के संस्थापक और कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी जोस चार्ल्स मार्टिन ने अपनी पत्नी के साथ रेड्डियारपालयम के वोटिंग बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा, 'वोट डालना हमारा कर्तव्य भी है और सम्मान की बात भी। मैंने अपना कर्तव्य निभाया है और अपनी पत्नी के साथ वोट डालने गया... बहुत से लोग वोट डालने के लिए बाहर आ रहे हैं, जो अपने-अपने उम्मीदवारों के प्रति अपने प्यार और समर्थन को जाहिर करते हैं।'
2026-04-09T13:56
उपचुनाव में कितनी वोटिंग?
3 राज्यों की 4 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी बंपर वोटिंग जारी है। त्रिपुरा के धर्मनगर में 1 बजे तक 52.76 प्रतिशत, नागालैंड के कोरीडांग में 59.52 प्रतिशत, कर्नाटक के बागलकोट में 43.75 प्रतिशत और कर्नाटक की दावनगीर साउथ विधानसभा सीट पर 37.17 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं।
2026-04-09T13:39
असम और पुडुचेरी में बंपर वोटिंग
असम और पुडुचेरी में अच्छी रफ्तार से वोटिंग हो रही है। दोपहर 1 बजे तक ही असम में 59.63 प्रतिशत, केरल में 49.70 प्रतिशत और पुडुचेरी में 56.83 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे।
2026-04-09T13:00
LDF ही जीतेगी- CPM सांसद जॉन ब्रिटास
तिरुवनंतपुरम में वोट डालने के बाद सीपीएम के सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा है, 'यह साफ है कि लेफ्ट फ्रंट की सरकार सत्ता में आ रही है। हमें जनता से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। लेफ्ट की सरकार ने इस बार शानदार काम करके दिखाया है।'
2026-04-09T12:26
बीजेपी कोई फैक्टर नहीं है- शशि थरूर
वोट डालने के बाद शशि थरूर ने कहा है, 'कोई भी सीट ऐसी नहीं है जहां बीजेपी आगे हो। बीजेपी कोई फैक्टर नहीं है। यह ऐसा राज्य है जहां की विधानसभा में बीजेपी जीरो सीट वाली पार्टी है। उनकी चर्चा करना भी यह दिखाता है कि हम बढ़ा-चढ़ाकर बात कर रहे हैं।'
2026-04-09T12:04
हम 100 सीटें जीतेंगे- सर्बानंद सोनोवाल
असम में वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है, 'हम अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर लगभग 100 सीटें जीतेंगे। जनता ने बहुत खुशी के साथ हमारे प्रचार में हिस्सा लिया। जनता ने हमें कहा कि हमने 10 साल में उतना काम किया जितना कांग्रेस कभी नहीं कर पाई।'
2026-04-09T11:45
तेजी से वोट डाल रहे लोग
सुबह 11 बजे तक वोटिंग
असम-38.92%
केरल-33.28%
पुडुचेरी-37.06%
2026-04-09T10:50
क्या बोले रमेश चेन्निथला?
कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने वोट डालने के बाद कहा है, 'हमें पूरा भरोसा है कि हमारी सरकार आ रही है। हमारी 100 से ज्यादा सीटें आ रही हैं। लोग इस सरकार से थक गए हैं और पिनराई विजयन को गुड बाय कह रहे हैं। 10 साल का शासन मिसरूल साबित हुआ है। सबरीमला मामला बहुत अहम है लेकिन लेफ्ट सरकार ने कोई ऐक्शन नहीं लिया।'
2026-04-09T10:23
मां कामाख्या मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा
असम में मतदान से पहले मां कामाख्या मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा।
2026-04-09T10:08
मोटरसाइकिल पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे रंगासामी
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी अपनी पुरानी बाइक चलाकर वोट डालने पहुंचे।
2026-04-09T09:57
तीनों राज्यों में तेज है वोटिंग की रफ्तार
सुबह 9 बजे तक की वोटिंग
असम-17.87%
केरल-16.23%
पुडुचेरी-17.41%
2026-04-09T09:54
उपचुनाव में कितने वोट पड़े?
कर्नाटक की बागलकोट विधानसभा सीट के उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 11.87%, नागालैंड की कोरिडांग सीट पर 19.80 पर्सेंट, त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर 15.63 पर्सेंट और कर्नाटक की देवनागरी साउथ सीट पर 9.01 पर्सेंट वोट डाले जा चुके थे।
2026-04-09T09:51
KC वेणुगोपाल का दावा- 100+ सीटें जीतेंगे
कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने वोट डालने के बाद कहा है, 'हम इस चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करने जा रहे हैं। हम 100+ सीटें जीतेंगे। राज्य का माहौल ऐसा है कि लोग बदलाव चाहते हैं। लोग 10 साल से पिनराई विजयन की सरकार से तंग आ चुके हैं। सवाल यह है कि क्या इसी एरोगेंट सीएम को 5 और साल रहना चाहिए? लोगों का जवाब है कि उन्हें ऐसा सीएम नहीं चाहिए।'
2026-04-09T09:01
मंत्री, सांसद और दिग्गज नेताओं ने डाले वोट
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज, वित्त मंत्री के एन बालगोपाल, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, ऐक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन, कांग्रेस की राज्यसभा सांसद जेबी माठर, कांग्रेस महासचिव के सी वेणगोपाल जैसे तमाम दिग्गज नेताओं ने सुबह 9 बजे से पहले ही वोट डाल दिया।
2026-04-09T08:28
क्या बोले राजीव चंद्रशेखर?
नेमोम से चुनाव लड़े बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा है, 'यह बेहद अहम चुनाव है और मैं खुश हूं कि मैं उम्मीदवार के रूप में इसका हिस्सा बन रहा हूं। मैं लोगों से अपील कर रहा हूं कि वे अपने घरों से निकलें और बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं।'
2026-04-09T08:08
CM पिनराई विजयन ने डाला वोट
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सुबह-सुबह ही वोट डालने पहुंच गए।
2026-04-09T08:08
आश्वस्त है लेफ्ट
वोटिंग के दिन केरल सरकार के मंत्री और बेपोर विधानसभा सीट से उम्मीदवार पी ए मोहम्मद रियास ने कहा है, 'हमने रिकॉर्ड संख्या में विकास के काम करवाए हैं। हर महीने एलडीएफ सरकार पेंशन देती है। हमने अच्छे सरकारी स्कूल, अच्छे सरकारी अस्पताल बनाए हैं और लोग एलडीएफ के पक्ष में हैं।'
2026-04-09T08:02
कांग्रेस ने किया जीत का दावा
वोट डालने पहुंचे केरल कांग्रेस के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा है, 'UDF को पूरा बहुमत मिलेगा। UDF को 100 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। यहां स्थानीय निकाय चुनाव के जैसा ही हाल होगा। हमें पूरी उम्मीद है। मेरी लोगों से अपील है कि वे बड़ी संख्या में वोट डालें। मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला हाई कमान की सलाह से लिया जाएगा।'
2026-04-09T07:59
पुडुचेरी में रोबोट ने किया स्वागत
पुडुचेरी में वोट डालने पहुंचे लोगों का स्वागत नीला नाम के एक रोबोट ने किया। यह रोबोट VOC स्कूल में लगाया गया है।
2026-04-09T07:33
सुबह-सुबह लाइन में लगे राजीव चंद्रशेखर
केरल बीजेपी के अध्यक्ष और नेमोम विधानसभा सीट से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर सुबह-सुबह ही तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डालने के लिए लाइन में लग गए।
2026-04-09T07:16
PM मोदी ने की वीटिंग की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल, असम और पुडुचेरी के लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलें और मतदान करें। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से खास अपील की है कि वे जरूर मतदान करें।
2026-04-09T07:00
वोट डालने पहुंचे कांग्रेस के वी डी सतीशन
एर्नाकुलम के केसरी गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में वोट डालने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन।
2026-04-09T06:49
सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे सुरेश गोपी
केंद्रीय मंत्री और केरल के त्रिशूर से बीजेपी के सांसद सुरेश गोपी सुबह-सबुह ही गुरुवयूर साउथ के बूथ नंबर 137 पर वोट डालने पहुंच गए।
2026-04-09T06:29
मॉक पोलिंग
असम में वोटिंग 7 बजे से शुरू होनी है। उससे पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने मॉक पोलिंग करके दिखाई जा रही है।
2026-04-09T06:23
कहां कितने वोटर और कैंडिडेट?
असम- असम में विधानसभा की कुल 126 सीटों पर कुल 722 उम्मीदवार हैं। 2.50 करोड़ मतदाता अपनी नई सरकार चुनने के लिए वोट डालेंगे।
केरल- राज्य की सभी 140 सीटों पर आज एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। कुल 883 कैंडिडेट मैदान में हैं और 2.71 करोड़ उनकी किस्मत का फैसला करने वाले हैं।
पुडुचेरी- केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा की कुल 30 सीटें हैं जिसके लिए 294 कैंडिडेट मैदान में हैं। कुल 9.5 लाख मतदाता पुडुचेरी की नई सरकार चुनेंगे।
