पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी इतिहास रचने के करीब है। दोपहर दो बजे तक 193 सीटों पर बढ़त बना रखी थी। वहीं टीएमसी 93 सीटों पर आगे है। बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 है। बीजेपी इससे काफी आगे है।

 

टीएमसी से बगावत करके खुद की पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर ने चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि बंगाल में जो हुआ, अच्छा हुआ। बता दें कि हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी दो सीटों पर आगे है। दोनों ही सीटों पर हुमायूं कबीर चुनाव लड़ रहे हैं।

 

हुमायूं कबीर ने कहा कि ममता बनर्जी ने 15 वर्षों में 100-200 वर्षों में अंग्रेजों द्वारा की गई लूट को पीछे छोड़ दिया है। बंगाल की जनता को बधाई। उन्होंने प्रदेश को लूटने वाली टीएमसी को करारा जवाब दिया।

 

यह भी पढ़ें: बंगाल जीत रही BJP, आसनसोल में TMC का हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

ममता बनर्जी ने लोगों को धोखा दिया

जब हुमायूं कबीर से चुनाव रुझान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जो हुआ... अच्छा हुआ।' कबीर ने ममता बनर्जी पर लोगों को धोखा देन और पैसा लूटने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ममता बनर्जी ने अपने भतीजे को बहुत ताकत दे दी थी। 

 

रेजिनगर विधानसभा सीट पर हुमायूं कबीर ने 32738 मतों से बढ़त बना रखी है। यहां कुल 15 राउंड की मतगणना होनी है। अभी छह राउंड की ही काउंटिंग हुई। नउदा विधानसभा सीट से भी हुमायूं चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उन्होंने 11828 मतों से बढ़त बना ली है। अभी 11 राउंड की मतगणना बाकी है।

 

यह भी पढ़ें: न स्टालिन टिके, न पलानीस्वामी, BJP भी पस्त, तमिलनाडु में कैसे छा गए थलापति विजय?

बंगाल चुनाव: बीजेपी ने 192 सीटों पर बनाई बढ़त

चुनाव आयोग के आंकडों के मुताबिक बंगाल में बीजेपी 192 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी ने 95 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कांग्रेस, सीपीएम और एआईएसएफ ने एक-एक सीट पर बढ़त बना रखी है।