logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुकेश अंबानी की संपत्ति घटी या दूसरों के पैसे बढ़ रहे हैं?

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी वैश्विक स्तर पर 14वें स्थान पर खिसक गए हैं। आइए जानते हैं, क्या है इसका कारण और कौन है सबसे ऊपर?

Image of Mukesh Ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी। (Pic Credit: PTI File Photo)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

एशिया के सबसे अमीर लोगों में से एक मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल धीमी गति देखने को मिली है। इस साल उनकी संपत्ति में सिर्फ 3 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है, जिसके चलते वे दुनिया के टॉप 100 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हो गए। मौजूदा समय में वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 17वें स्थान पर खिसक गए हैं।

 

कोविड महामारी के बाद एक समय ऐसा भी था जब मुकेश अंबानी टॉप 10 अमीरों में शामिल थे। मई-जून 2023 के दौरान उनकी संपत्ति 115 बिलियन डॉलर (करीब 9.76 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंच गई थी, लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के हालिया प्रदर्शन और कर्ज को लेकर निवेशकों की बढ़ती चिंता के चलते इस वर्ष स्थिति उतनी मजबूत नहीं रही।

एनर्जी और रिटेल बिजनेस का कमजोर प्रदर्शन रहा कारण

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एनर्जी और रिटेल बिजनेस का प्रदर्शन कमजोर रहा, जिसके कारण कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जनवरी 2024 से अब तक रिलायंस के शेयरों में 2% से अधिक की गिरावट आ चुकी है। वहीं, पिछले छह महीनों में शेयर करीब 14% से ज्यादा गिरे हैं। इसका सीधा असर मुकेश अंबानी की नेटवर्थ पर पड़ा है।

 

देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं रही है। 2024 में अदाणी समूह की कंपनियों का ग्लोबल मार्केट कैप करीब 6.2% घटकर 13.31 लाख करोड़ रुपए रह गया है। इस गिरावट का प्रमुख कारण ग्रीन एनर्जी सेक्टर में आई कमजोरी को माना जा रहा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, इस वर्ष गौतम अदाणी की संपत्ति में करीब 19 हजार करोड़ रुपए की कमी आई है। इससे अदाणी भी 100 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 19वें स्थान पर खिसक गए हैं।

कुछ इस तरह है अमीर लोगों की सूची

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में स्पेस एक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का नाम सबसे ऊपर है, जिनकी कुल संपत्ति ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, 38.63 लाख करोड़ रुपए है। इस साल मस्क ने 19.19 लाख करोड़ की कमाई की की है। दूसरे स्थान पर अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस का नाम है, जिनकी संपत्ति 20.88 लाख करोड़ है और तीसरे स्थान पर फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग 18.60 लाख करोड़ पर है। वहीं भारत ीय व्यापारियों में 17 वें स्थान पर मुकेश अंबानी और 19वें पर गौतम अडाणी का नाम है। 34वें पर शिव नाडर और 38वें पर शापूर मिस्त्री का नाम है।


और पढ़ें