logo

मूड

'BJP बंगाल हार रही है, शाम का इंतजार कीजिए...', ममता बनर्जी को अब भी उम्मीद है?

ममता बनर्जी ने कहा है कि अभी जो आंकड़े दिखाए जा रहे हैं ये गलत हैं। शाम तक सही नतीजे आएंगे।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई हो रही है। दोपहर 2 बजे तक आए चुनावी आकंड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी, प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है, तृणमूल कांग्रेस (TMC) बुरी तरह चुनाव हार रही है। एक तरफ जहां बीजेपी 190 से ज्यादा सीटें हासिल कर रही है, तृणमूल कांग्रेस 100 से भी कम सीटों पर सिमट रही है। ममता बनर्जी, अब भी इस उम्मीद में हैं कि ये आंकड़े फर्जी हैं और वह सत्ता में चौथी बार आने जा रही हैं।
 

ममता बनर्जी ने कहना है कि जो चुनावी आंकड़े दिखाए जा रहे हैं, वे गलत हैं, शाम तक नतीजों में बड़ा बदलाव होगा। चुनाव तृणमूल कांग्रेस ही जीतेगी, बीजेपी नहीं। ममता बनर्जी का कहना है कि 100 विधानसभा सीटों के आंकड़े अभी चुनाव आयोग ने नहीं जारी किए हैं। भारतीय जनता पार्टी, चुनाव आयोग को ऐसा करने से रोक रही है।

यह भी पढ़ें: बंगाल जीत रही BJP, आसनसोल में TMC का हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

 

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल:-
तृणमूल कांग्रेस 100 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। नए आंकड़े नहीं बताए जा रहे हैं। जो नंबर दिखाए जा रहे हैं, वे गलत हैं। 14 से 18 राउंड के बीच सारे आंकड़े बदल जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: TMC ने खोला बंगाल में BJP की जीत का रास्ता? राहुल गांधी का दावा सच निकला

क्या अब भी बंगाल में कुछ हो सकता है?

चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो नहीं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहले ही बहुमत हासिल कर चुकी है। पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 है, जिससे करीब 40 ज्यादा सीटें बीजेपी के पास जाती नजर आ रही हैं। अब चुनाव में कोई बड़ा फेरबदल हो जाए, इसकी उम्मीद कम नजर आ रही है। यह चुनाव, अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से ममता बनर्जी हार रहीं हैं। 


और पढ़ें