पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। अब तक सामने आए नतीजों और रुझानों में इस बार भारतीय जनता पार्टी का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी बंगाल में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं, ममता बनर्जी की टीएमसी 3 डिजिट में आने के लिए भी संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। अभी मतगणना जारी है और इस बीच टीएमसी के कैंप में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। आसनसोल में एक मतगणा केंद्र पर तोड़फोड़ की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति पर नियमंत्रण पाया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, काउंटिंग सेंटर के पास बने टीएमस के कैंप में आसनसोल में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना केंद्र के पास झड़प के दौरान कुर्सियों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: TMC ने खोला बंगाल में BJP की जीत का रास्ता? राहुल गांधी का दावा सच निकला
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
टीएमसी के कैंप में झड़प की खबरें मिलते ही सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। आसनसोल-दुर्गापूर के CP प्रणव कुमार ने कहा, 'यहां राजनीतिक पार्टी के कैम्प में तोड़फोड़ की गई है। यहां सेंट्रल फोर्स थी। अगर किसी की इसमें कोई गलती बाई गई तो कार्रवाई होगी।' पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी किया।
पास में है बीजेपी कैंप
जिस कैंप में यह तोड़फोड़ की गई है उसके कुछ ही दूरी पर बीजेपी का कैंप ऑफिस भी है। इसके अलावा यह टीएमसी का कैंप ऑफिस काउंटिंग सेंटर से कुछ ही दूर पर बनाया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यहां टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्तों में झड़प भी हुई है। इसके अलावा बांकुरा में भी बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं में झड़प हुई है।
कल मिला था संदिग्ध लिफाफा
आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम परिसर के काउंटिंग से एक दिन पहले यानी कल एक लिफाफे में मोबाइल फोन मिला था। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। बीजेपी ने टीएमसी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़ें: Live: बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी, सरकार बदलेगी या नहीं? नतीजे आज
बीजेपी में जश्न
कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर जगहों पर शांति से मतगणना हो रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की जीत अब निश्चित मानी जा रही है और बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है। पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ता झालमुड़ी बांटकर जश्न मना रहे हैं। वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से निराश ना होने के लिए कहा और कहा कि सूरज डूबने के बाद आप ही जीतेंगे।