logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिलजीत और एपी ढिल्लों में चल रहा है पंगा, बादशाह को सताने लगा ये डर

दिलजीत दोसांझ और एपी ढिल्लों के बीच में मनमुटाव चल रहा है। अब दोनों के इस झगड़े पर रैपर बादशाह ने अपना रिएक्शन दिया है।

badshah

बादशाह (क्रेडिट इमेज- बादशाह इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

दिलजीत दोसांझ, एपी ढिल्लों और करण औजला तीनों ही चर्चा में बने हुए हैं। दिलजीत ने अपने इंदौर कॉन्सर्ट में एपी और करण औजला को भारत में टूर करने के लिए शुभकामनाएं दी थी। एपी ने चंडीगढ़ कॉन्सर्ट में कहा कि पहले मुझे अनब्लॉक करो। इसके बाद मेरे बारे में बात करना। एपी के वायरल वीडियो पर दिलजीत ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने उन्हें ब्लॉक नहीं किया हुआ है। हालांकि दोनों के बीच ये खत्म नहीं हुई। अब इस मामले पर रैपर बादशाह ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

दिलजीत की सफाई पर एपी ढिल्लों ने पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में उन्होंने दिखाया था कि पहले दिलजीत ने उन्हें ब्लॉक किया हुआ था और बाद में उन्हें अनब्लॉक किया। दोनों के बीच में सुलाह करने के लिए बादशाह आए हैं। उन्होंने दोनों को सलाह दी है कि साथ में रहकर काम करो।

 

दिलजीत और एपी के झगड़े पर बादशाह ने दिया रिएक्शन

 

बादशाह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'प्लीज वो गलतियां मत करों जो हम लोगों ने की है। ये हमारी दुनिया है। वो कहावत है ना, अगर आप तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप अकेले बढ़िए लेकिन आप दूर तक जाना चाहते हैं तो साथ मिलकर आगे बढ़िए। साथ रहने में ही ताकत है'। बादशाह का पोस्ट उनके और हनी सिंह के बीच हुए विवाद की तरफ इशारा कर रहा है। बादशाह और हनी के बीच में छत्तीस का आंकड़ा चलता है। इन दोनों आर्टिस्ट के मनमुटाव का असर फैंस के बीच में भी देखने को मिलता है। उन्हें इस बात का डर सताने लगा कि कही दिलजीत और एपी ढिल्लों के बीच भी उस तरह का झगड़ा ना हो जाए। 

 

हनी और बादशाह का विवाद

 

हनी सिंह और बादशाह साथ में म्यूजिक बैंड 'माफिया मुंडीर' में काम किया करते थे। उस समय हनी अपने करियर के पीक पर थे। उनके गाने हमेशा हिट हुआ करते थे। कुछ समय बाद बादशाह ने 'माफिया मुंडीर' से अलग होने का फैसला ले लिया। दोनों अलग काम करने लगे। उसके बाद से दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया। हनी और बादशाह के रिश्ते में आज भी खटास है। दोनों एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आते हैं। हालांकि 'माफिया मुंडीर' से बादशाह क्यों अलग हुए। इसका जवाब फैंस आज भी जानना चाहते हैं।


और पढ़ें