logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मंडे टेस्ट में फेल हुई राम चरण की 'Game Changer', कमाए इतने करोड़

राम चरण की 'गेम चेंजर' की बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। आइए जानते हैं फिल्म ने 4 दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Game Changer

गेम चेंजर (Photo Credit : Freepik)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। दोनों ने पहली बार साथ में काम किया है। इस फिल्म के रिलीज से पहले से ही हवा बना गई। मेकर्स ने फिल्म में पानी की तरह पैसा बहाया। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है।

 

इस फिल्म को बनाने में 450 करोड़ रुपये खर्च हुए है। फिल्म के 4 गीतों में मेकर्स ने 75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उस हिसाब से फिल्म को कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब इस फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने 4 दिन में कितने करोड़ का बिजनेस किया।

 

ये भी पढ़ें- कोई लीड रोल नहीं देना चाहता था, अनुराग कश्यप ने विनीत में क्या देखा?

 

मंडे टेस्ट में फेल हुई गेम चेंजर

 

'गेम चेंजर' ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने  21.6 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन 15.9 करोड़ और चौथे दिन 8.50 करोड़ की कमाई की। 4 दिनों में फिल्म ने 97 करोड़ की कमाई की है। फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में चंद कदम दूर है। मंडे टेस्ट में बुरी तरह से फेल हो गई फिल्म। 

 

'गेम चेंजर' के साथ 'फतेह' का हुआ था क्लैश

 

ये भी पढ़ें-  बोल्डनेस के चलते 'आशिकी 3' से बाहर हुईं तृप्ति! अनुराग बसु ने खोला राज

 

सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' भी बॉक्स ऑफिस पर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को पहले ही दिन सूस्त ओपनिंग मिली थी। चौथे दिन तो फिल्म ने महज 85 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म ने चार दिनों में कुल मिलाकर 7.60 करोड़ का बिजनेस किया है।फैंस को उम्मीद थी कि दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों में एक्शन और रोमांस का तड़का था। हालांकि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जूझ रही है।

Related Topic:#Game Changer

और पढ़ें