logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैनिएक', 'मनी मनी' और अब 'लाल परी', हनी सिंह ने किया ब्लॉकबस्टर कमबैक

'हाउसफुल 5' का पहला गाना 'लाल परी' रिलीज हो गया है। इस गाने को हनी सिंह ने गाया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

Honey Singh lal paari Song

हनी सिंह (Photo Credit: : Yo Yo Honey Singh)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। 'हाउसफुल 5' में अक्षय के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का पहला गाना 'लाल परी' रिलीज हो गया है। 'लाल परी' गाने में 'हाउसफुल 5' की पूरी स्टारकास्ट नजर आई। इस गाने को यो यो हनी सिंह और अल्फाज ने लिखा है। गाने में हनी सिंह ने अपनी आवाज दी है।

 

हनी सिंह का 'लाल परी' गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को 2 घंटे के अंदर 1,28,5637 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस बार सिर्फ कॉमेडी ही नहीं मर्डर मिस्ट्री भी होगी। यह फिल्म 6 जून को रिलीज होगी।

 

ये भी पढ़ें- अजय की Raid 2, 'हिट 3' और 'रेट्रो' से निकलेगी आगे, किसका पलड़ा भारी?

 

'लाल परी' गाना हुआ रिलीज

 

 

गाने में सभी एक्ट्रेसेस किलर मूव्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है। इस फिल्म में 18 कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को तरण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। 

 

ये भी पढ़ें- अश्लीलता को लेकर हुआ था विवाद, ULLU ने हटाए House Arrest के एपिसोड

 

हनी सिंह का कमबैक रहा जबरदस्त

 

हनी सिंह के लिए यह साल बेहद शानदार रहा। इस साल उनके 3 गाने रिलीज हुए हैं। 'लाल परी' से पहले हनी का 'मनी मनी' गाना रिलीज हुआ था। 'मनी मनी' 'रेड 2' का गाना है। 'मनी मनी' में हनी सिंह और जैकलीन फर्नांडिस नजर आए थे। इस गाने को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

 

उनका 'मैनिएक' गाना ब्लॉकबस्टर हिट हुआ था। 'मैनिएक' में हनी के साथ ईशा गुप्ता नजर आई थी। 'मैनिएक' में भोजपुरी लिरिक्स रखे गए थे। गाने को यूट्यूब पर 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में हनी के साथ भोजपुरी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा में अपनी आवाज दी थी। गाने के मतलब को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। फैंस को हनी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार हैं।

 

 


और पढ़ें