logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बादशाह को ट्रोल करने वाले फैन के सपोर्ट में आए हनी सिंह, कही ये बात

हनी सिंह और बादशाह के बीच में सालों से विवाद चल रहा है। एक फैन ने बादशाह को ट्रोल किया। अब फैन के सपोर्ट में हनी सिंह उतरे हैं।

Honey Singh

हनी सिंह (क्रेडिट इमेज- हनी सिंह इंस्टाग्राम)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बादशाह और हनी सिंह के बीच में कई सालों से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मामला इतना बढ़ गया है कि दोनों के फैंस सोशल मीडिया में आपस में लड़ रहे हैं। एक तरफ जहां बादशाह ने हनी संग गिले शिकवे दूर करने की बात कही थी। वहीं, हनी ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि कभी भी बादशाह के साथ काम नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने उनकी बीमारी का मजाक उड़ाया था।

 

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक फैन ने वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि बादशाह सिंगर बनने लायक ही नहीं है। फैन को बादशाह के प्रशंसकों ने जमकर ट्रोल किया था। अब फैन के सपोर्ट में हनी सिंह उतरे हैं। हनी ने फैन के पोस्ट को लाइक करते हुए लिखा था, 'यो यो आर्मी तुम्हारे साथ है छोटे भाई। चिंता मत करो'। हनी सिंह के सपोर्ट के बाद दोनों का झगड़ा फिर सुर्खियों में है।

 

हनी ने किया फैन को सपोर्ट

 

 

 

हनी और बादशाह का विवाद

 

दरअसल हनी और बादशाह म्यूजिक बैंड 'माफिया मुंडीर' में साथ काम करते थे। हनी उस समय अपने करियर के पीक पर थे। उनके गाने हिट हो जाते थे। वहीं, बादशाह स्ट्रगल कर रहे थे। कुछ समय बाद बादशाह ने 'माफिया मुंडीर' छोड़ दिया। दोनों अलग-अलग काम करने लगे। बादशाह ने दावा किया कि उन्होंने 'ब्राउन रंग' गाना लिखा था। इसके जबाव में हनी ने पलटवार करते हुए कहा था कि वह अपने लिए ऐसा गाना क्यों नहीं लिख पाया।

 

हनी सिंह की हाल ही में डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह फेमस' रिलीज हुई है। ये डॉक्यूमेंट्री आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें उन्होंने अपनी बीमारी और स्ट्रगल की कहानी को दिखाया है। उन्होंने बताया है कि जब वो बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे। उस समय में वह महीनों घर में बंद थे। किसी से मिलना नहीं चाहते थे। हर पल उन्हें मरने का डर सताता था। हनी सिंह लगातार अपने गाने रिलीज कर रहे हैं। वहीं, बादशाह 'इंडियन आइडल 15' के जज है। उनके साथ इस शो को श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी भी जज कर रहे हैं। ये शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।


और पढ़ें