logo

मूड

ट्रेंडिंग:

खुद को नास्तिक बताने वाले जावेद अख्तर को मुस्लिम टोपी में दिखाया, अब करेंगे केस

जावेद अख्तर का फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने पर जावेद ने अपना रिएक्शन दिया है।

javed akhtar

जावेद अख्तर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। साल के पहले दिन जावेद का फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेक वीडियो वायरल होने पर जावेद ने अपनी नाराजगी जताई है।

 

एआई से बने फेक वीडियो में जावेद अख्तर टोपी लगाए हुए नजर आ रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि वह भगवान की शरण में चले गए हैं। अब इस फेक वीडियो पर जावेद अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है।

 

यह भी पढ़ें-  रहमान डकैत का रोल देने पर अक्षय ने लगाई थी मुकेश छाबड़ा को फटकार, कैसे बनी बात?

 

फेक वीडियो वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'एक फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मेरी कंप्यूटर से बनाई गई फोटो है जिसमें मेरे सिर पर टोपी है और दावा किया जा रहा है कि मैं भगवान की शरण में चला गया हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'यह बकवास है। मैं इस मामले की शिकायत करने की सोच रहा हूं और इस फेक खबर के लिए जिम्मेदार व्यक्ति और इस फॉरवर्ड करने वाले कुछ लोगों को मेरी इज्जत और विश्वास को नुकसान पहुंचाने के लिए कोर्ट में घसीटूंगा।'

 

 

यह भी पढ़ें- 'धर्मेंद्र सिर्फ एक शख्स नहीं एहसास थे', Big B ने सुनाया 'शोले' का मजेदार किस्सा

 

जावेद अख्तर से पहले कई कलाकारों के डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इस लिस्ट में श्रीलीला, रश्मिका मंदाना से लेकर कीर्ति सुरेश तक का नाम शामिल है। जावेद अख्तर ने 'शोले', 'जंजीर', 'सागर' , 'डॉन' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी हिट फिल्मों की कहानी लिखी है। एक समय था जब इंडस्ट्री में जावेद और सलीम खान का नाम चलता था। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों की कहानी लिखी थीं। हालांकि बाद में दोनों ने अलग-अलग काम करने का फैसला किया था।

 

 

 

 


और पढ़ें