logo

मूड

ट्रेंडिंग:

करण जौहर ने खत्म की करण संग दुश्मनी, साथ में करेंगे काम

कार्तिक आर्यन ने फैंस को क्रिसमस पर गिफ्ट दिया है। 'भूल भुलैया 3' एक्टर ने करण संग फिल्म की अनाउंसमेंट की है।

Kartik aaryan and Karan Johar

कार्तिक और करण जौहर (क्रेडिट इमेज- सेलेब्स इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच साल 2021 में अनबन हुई थी। करण जौहर की टीम ने उन पर अन प्रोफेशनल होने का आरोप लगाया था। अब 3 साल बाद दोनों का पैचअप हो गया है। क्रिसमस के खास मौके पर करण ने कार्तिक संग फिल्म की अनाउंसमेंट की है। मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा छोटा सा क्लिप शेयर किया है। इस फिल्म का नाम 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' है। ये फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। दोनों को साथ में काम करते देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

 

वीडियो में कार्तिक का वॉयस ओवर दिया गया है जिसमें वो कहते हैं मेरे तीन ब्रेकअप हुए हैं और मेरी तीनों एक्सेस का हाल मेरे बिना बहुत बुरा है। मैं पूरी कोशिश करूंगा की मेरे चौथा रिलेशनशिप खराब ना हो। 'मम्मी कसम खाई है' मैंने।

 

करण और कार्तिक साथ करेंगे फिल्म

 

 

इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस करेंगे। दोनों ने साथ में 'सत्यप्रेम की कथा' में भी काम किया है। अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ये एक रोमांटिक - कॉमेडी मूवी होगी।

 

कब हुआ था झगड़ा?

 

कार्तिक और करण इससे पहले साथ में 'दोस्ताना 2' करने वाले थे। फिल्म की अनाउंसमेंट साल 2019 में हुई थी लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म रुक गई। साल 2021 में करण और कार्तिक के बीच में अनबन की खबर सामने आई थी। इस वजह से ये फिल्म बीच में ही बंद हो गई थी। हालांकि दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बारे में दोनों ने कभी कोई जिक्र नहीं किया।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक की हाल ही में फिल्म 'भूल भुलैया 3' रिलीज हुई थी। उनकी फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। 'भूल भुलैया 3' ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में थे।


और पढ़ें