logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'फ्लॉप स्टार' के ठप्पे से रोहित ने कैसे बचाया? अर्जुन ने सुनाया किस्सा

'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर ने निगेटिव रोल प्ले किया है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें रोहित शेट्टी की फिल्म मिली थी।

Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर (क्रेडिट इमेज- अर्जुन इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन ने 'इश्कजादे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका करियर काफी उतार- चढ़ाव भरा रहा। 'इश्कजादे', 'औरंगजेब', 'गुंडे' , 'टू स्टेट्स' जैसी फिल्मों में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। कुछ समय बाद उनके करियर का डाउनफॉल शुरू हो गया। उनकी लगभग सभी फिल्में पिछले कुछ समय से लगातार फ्लॉप हुई हैं। मेकर्स ने उन्हें काम देना बंद कर दिया था। 'सिंघम अगेन' एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर बात की। 

 

उन्होंने बताया कि जब मैं अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था। तो मुझे पता था कि लोग मेरे बारे में क्या कह रहे थे। उस समय भी मैंने हार नहीं मानी। मेरे मुश्किल समय में रोहित शेट्टी ने मुझ पर भरोसा जताया।

 

मुश्किल समय में रोहित ने दिया काम

 

अर्जुन कपूर से पूछा गया कि आपको 'सिंघम अगेन' कैसे मिली थी? उन्होंने जवाब दिया कि मैं उनसे 'सर्कस' के समय में मिला था। मैंने उनकी सारी फिल्में देखी थी। मैं उनके साथ हमेशा से काम करना चाहता था। मैंने उनसे कहा था कि अगर मेरे लिए कुछ काम हो तो? रोहित ने जवाब दिया था कि मैं कहानी लिख रहा हूं। कुछ तुम्हारे लिए होगा तो बता दूंगा। मैं घर पर था। उनका कॉल आया। उन्होंने मुझे पूरी नरेशन सुनाई और पूछा कि तुम ये रोल प्ले करोगे।

 

अर्जुन ने बताया, 'मैंने स्क्रिप्ट सुनी और मुझे अच्छी लगी। मैंने अपने कैरेक्टर पर काम करना शुरू कर दिया क्योंकि इसमें अक्षय सर, अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे स्टार थे। ये सभी लोग पहले से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। मुझ पर कोई प्रेशर नहीं था। रोहित सर को भी डर था कि कैसा करूंगा। उन्होंने कहा था कि वो एक्टर अच्छा है। मैंने बस अपना काम किया और फिल्म में मेरा काम लोगों को पसंद आया। रोहित ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि अर्जुन को जिस तरह से तारीफ मिल रही है। वह उसका हकदार है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।

 

'सिंघम अगेन' से पहले अर्जुन की लगातार सभी फिल्में फ्लॉप रही थी। फिल्म में उन्होंने रावण का निगेटिव रोल प्ले किया है। 'सिंघम अगेन' में अर्जुन के साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। फैंस को अर्जुन के अपकमिंग प्रोजेक्ट के आने का बेसब्री से इंतजार हैं।


और पढ़ें