logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली मस्जिद केस में गिरफ्तार हो गए प्रिंस नरूला? वायरल वीडियो का सच जानिए

अभिनेता प्रिंस नरूला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

prince narula

प्रिंस नरूला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

रियलिटी स्टार और अभिनेता प्रिंस नरूला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही है। प्रिंस की गिरफ्तारी की खबर जानकर फैंस चिंतित हो गए।

 

वीडियो में पुलिस प्रिंस को लेकर जा रही है और मीडिया के कैमरे उनके पीछे-पीछे चल रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

 

यह भी पढ़ें- थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' कानूनी पचड़े में फंसी, रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

प्रिंस ने बताया वायरल वीडियो का सच

प्रिंस ने इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने वायरल वीडियो का सच बताया है। प्रिंस ने कहा, 'यह ब्रांड शूट का हिस्सा था। मैं सच में गिरफ्तार नहीं हुआ हूं।'

प्रिंस का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का दावा था कि प्रिंस ने दिल्ली की एक मस्जिद को गिराया है जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है लेकिन यह खबर पूरी तरह से अफवाह है। इस खबर में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। इस वीडियो को IndiaLast24Hr नाम के सोशल मीडिय यूजर ने शेयर किया था। इस वीडियो के देखने के बाद फैंस हैरान हो गए। लोग जानना चाहते थे कि क्या प्रिंस सच में गिरफ्तार हो गए है? इस पूरे मामले पर प्रिंस ने बयान दे दिया है

यह भी पढ़ें- फोटो, होटल और बीच..., 17 साल की लड़की और कार्तिक आर्यन का चक्कर क्या है?

कौन हैं प्रिंस नरूला?

प्रिंस नरूला टीवी का जाना माना नाम हैं। वह 'बिग बॉस 9', 'एमटीवी रोडीज 12' और 'स्प्लिट्सविला 8' के विनर रह चुके हैं। इतने सारे रियलिटी शोज जितने के बाद उन्हें रियलिटी शोज का किंग कहा जाने लगा। प्रिंस कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। वह आखिरी बार टीवी पर 'एमटीवी रोडीज' में बतौर गैंग लीडर नजर आए थे।

 

Related Topic:#

और पढ़ें