logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सलमान ने इन स्टार्स को किया था इंडस्ट्री में लॉन्च, कहां हैं गायब

सलमान खान ने बॉलीवुड में कई स्टार्स को लॉन्च किया लेकिन ज्यादातर का करियर फ्लॉप ही रहा। आइए इन स्टार्स के बारे में जानते हैं।

zaheer Iqbal, Pranutan, sooraj pancholi

जहीर इकबाल, प्रनूतन और सूरज पंचोली (Photo Credit: Celebs Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

सलमान खान इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी हैं। उन्होंने अपने बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण किया है जिसमें 'चिल्लर पार्टी', 'बजरंगी भाईजान' समेत कई फिल्में शामिल हैं। उन्होंने कई स्टार किड्स को अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्मों से लॉन्च किया था।

 

सलमान ने आदित्य पंचोली की बेटे सूरज, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी, मोहनिश बहल की बेटी प्रनूतन, महिमा मकवान समेत कई स्टार्स को लॉन्च किया था लेकिन आज ज्यादातर लोगों का करियर डूब गया है।

 

ये भी पढ़ें- सूरज ने 12 साल बाद बयां किया दर्द, जिया खान केस पर तोड़ी चुप्पी

 

सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी

 

आदित्य पंचोली की बेटे सूरज ने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सूरज के साथ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया भी लीड रोल में नजर आई थीं। सूरज और अथिया दोनों का ही फ्लॉप डेब्यू रहा। इस फिल्म को दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। 'हीरो' के बाद अथिया एक या दो फिल्मों में नजर आई थीं। उनकी सभी फिल्में फ्लॉप रही। अथिया ने अब फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है। वहीं, सूरज पंचोली ने सालों बाद फिल्म 'केसरी वी'र से कम बैक किया। इस फिल्म को भी दर्शकों ने सिरे से नकारा दिया।

 

महिमा मकवाना

 

टीवी एक्ट्रेस महिमा मकवाना फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में आयुष शर्मा के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म को सलमान ने प्रोड्यूस किया था।  इस फिल्म के बाद वह कुछ सीरीज में दिखाई दीं लेकिन उन्हें कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली। महिमा अंतिम के अलावा किसी और फिल्म में नजर नहीं आई थी। फैंस को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का इंतजार है।

 

सई मांजरेकर

 

महेश मांजरेकर की बेटी सई सलमान के साथ 'दबंग 3' में नजर आई थी। इस फिल्म को ऑडियंस ने बिल्कुल पसंद नहीं किया था। सई अभी भी इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही हैं।

 

ये भी पढ़ें- 'खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे', संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पर कंसा तंज

 

वरीना हुसैन

 

 

सलमान ने अपने जीजा आयुष शर्मा को भी फिल्म 'लवयात्री' से लॉन्च किया था। आयुष की डेब्यू फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में आयुष के साथ वरीना हुसैन को भी लॉन्च किया था। आयुष अभी भी स्ट्रगल कर रहे हैं। वह ज्यादातर सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्मों में ही नजर आए हैं। वहीं वरीना हुसैन इस समय कहां है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।


जहीर इकबाल

 

सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल को इंडस्ट्री में फिल्म 'द नोटबुक' से लॉन्च किया था। इसके बाद जहीर एक -दो फिल्मों में साइड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में जहीर इकबाल के साथ मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन नजर आई थीं। इस फिल्म में बाद प्रनूतन किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। इसके अलावा सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में पलक तिवारी, मालविका शर्मा जैसे नए चेहरे नजर आए थे। हालांकि इन कलाकारों को काम नहीं मिला।

 

 

 

 


और पढ़ें