logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक और कपूर की एंट्री, शनाया कमाएंगी शोहरत या अर्जुन जैसा होगा हाल?

कपूर परिवार की लाडली बेटी शनाया कपूर इंडस्ट्री में फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू करने वाली हैं। क्या वह अपनी फिल्म से लोगों के दिलों पर जादू चला पाएंगी? इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

shanaya and arjun kapoor

शनाया कपूर और अर्जुन कपूर (Photo Credit: Shanaya and Arjun Kapoor Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर हैं। अनिल आज भी इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। 68 साल की उम्र में भी वह फिल्मों में काम कर रहे हैं। बोनी कपूर बेहतरीन फिल्म निर्देशक हैं। दोनों भाइयों ने खूब नाम कमाया लेकिन संजय कपूर के साथ ऐसा नहीं हुआ। संजय कपूर ने 1995 में फिल्म 'प्रेम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी डेब्यू फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। इसके बाद संजय की दूसरी फिल्म 'राजा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई जो ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। राजा का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलने लगा था। इसके बाद उनकी कुछ फिल्में चली थी। हालांकि संजय की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही थी। एक समय के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

 

अब संजय की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में शनाया के साथ विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें- एक जैसी शक्ल, एक ही सोशल मीडिया अकाउंट, अलग क्यों हो गईं चिंकी-मिंकी?

क्या शनाया को मिलेगा इंडस्ट्री में शोहरत?

यहां तक पहुंचना शनाया के लिए आसान नहीं था। पहले करण जौहर ने अनाउंसमेंट की थी वह शनाया को फिल्म 'बेधड़क' में लॉन्च करेंगे। हालांकि कुछ कारणों से यह फिल्म शुरू नहीं हो पाई। शनाया डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 2. 4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में शनाया की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर में शनाया की एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

 

लोगों का कहना है कि वह कपूर परिवार की लीगेसी को आगे लेकर जाएंगी। वह आनंद एल राय की फिल्म 'तू या मैं' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ गौरव आदर्श मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी। शनाया सोशल मीडिया स्टार हैं। वह कई प्रोडक्ट्स की ब्रांड एम्बेसडरर हैं।

 

यह भी पढ़ें- Spotify पर अरिजीत के 151 मिलियन फॉलोअर्स, ग्लोबल स्टार्स को किया पीछे

कैसा रहा कपूर परिवार के बच्चों का फिल्मी सफर

कपूर परिवार की बात करें अनिल कपूर की बेटी सोनम ने कुछ फिल्मों में काम किया। हालांकि शादी के बाद उन्होंने किसी फिल्म में काम नहीं किया। वहीं, अनिल के बेटे हर्षवर्धन कपूर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गए। वह एक या दो फिल्में में ही नजर आए। बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर इस समय इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। वह लगातार फिल्मों में नजर आ रही हैं। हिंदी से लेकर साउथ बेल्ट तक जाह्नवी की फैन फॉलोइंग हैं। 

 

वहीं, जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू किया था। खुशी ने 'लवयापा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 'लवयापा' बुरी तरह से पिट गई थी और लोगों ने उनकी एक्टिंग का भी जमकर मजाक उड़ाया था। जाह्नवी और खुशी के बड़े भाई अर्जुन कपूर का करियर भी काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। उनकी पहली डेब्यू फिल्म 'इश्कबाज' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इसके बाद उनकी कुछ फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। बाद में उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप ही हुई है।


और पढ़ें