logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शेखर कपूर को 'बरसात' से निकाला गया था, बॉबी देओल के झूठ से उठा पर्दा

शेखर कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बॉबी देओल की फिल्म 'बरसात' छोड़ी नहीं थी। उन्हें उस फिल्म से बाहर निकाला गया था।

bobby deol and shekhar kapoor

बॉबी देओल और शेखर कपूर (Photo Credit: bobby and shekhar insta handle)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने 1995 में फिल्म 'बरसात' से डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन पहले शेखर कपूर कर रहे थे लेकिन उन्होंने बीच में ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया और बाद में राजकुमार संतोषी ने निर्देशन किया था। अब फिल्म 'बरसात' को लेकर शेखर कपूर ने खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने फिल्म नहीं छोड़ी थी। मुझे निकाला गया था।

 

'बरसात' के बारे में बात करते हुए शेखर ने कहा, 'मैंने कभी नहीं छोड़ा। मुझे फिल्म से बाहर निकाला गया था। मुझे हटाया गया था। बरसात पर उस समय काम चल रहा था। मुझे लगता है कि मैं उस समय धर्म जी के आइडिया को समझ नहीं पा रहा था और सनी भी उस समय लंदन में था। उन्होंने नए व्यक्ति को उस प्रोजेक्ट के लिए रख लिया था जो राजकुमार संतोषी थे।

 

यह भी पढ़ें- जावेद अख्तर ने दशकों तक क्यों नहीं देखी थी 'शोले'?

शेखर कपूर को फिल्म से किया गया था बाहर

शेखर कपूर ने आगे कहा, 'मैंने राज जी से भी बात की थी और कहा था कि आपने उनके साथ पहले भी काम किया हैक्या आप धर्म जी से बात कर सकते हैं'उन्होंने कहा, 'हां, मैं संभाल लेता हूं और अगले दिन मुझे पता चला कि वह फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। बस यह हुआ 'था। लोग कहते हैं कि आपने फिल्म बीच में छोड़ दी लेकिन मैंने नहीं छोड़ा था।, मैं नहीं गया था। मैंने इसके बाद बैंडिट क्वीन पर काम शुरू कर दिया था।

क्या बॉबी ने बोला था झूठ?

2023 में अपने एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा था, 'करियर की शुरुआत में मैंने शेखर कपूर के साथ शूट किया था। वह उस फिल्म के डायरेक्टर थे। हमने 27 दिनों तक शूट किया। इसके बाद उन्हें हॉलीवुड से फिल्म 'बैंडिट क्वीन' बनाने का ऑफर आ गया था। शेखर ने कहा था, मैं बैंडिट क्वीन करूंगा और आने के बाद बरसात पर काम करूंगा लेकिन मेरे पिता ने कहा कि हम इसके लिए और देर नहीं कर सकते'। उन्होंने शेखर से कहा, 'तुम जाओ अपनी फिल्म करो, मैं किसी और को ढूंढ लूंगा और राजकुमार संतोषी मेरी फिल्म डायरेक्ट करने का इंतजार कर रहे थे। मैं उनके साथ काम कर पाया बहुत खुदकिस्मत था'।

 

यह भी पढ़ें- Wednesday: थिंग नहीं है एनिमेटेड कैरेक्टर, इस जादूगर ने निभाया रोल

बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी 'बरसात'

'बरसात' में बॉबी के साथ ट्विंकल खन्ना लीड रोल में थीं। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म का बजट करीब 8 करोड़ था और 'बरसात' ने वर्ल्डवाइड 33 करोड़ की कमाई की थी।

शेखर कपूर की शानदार फिल्में

शेखर कपूर ने भारत ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उन्होंने 1983 में 'मासूम' का निर्देशक किया था जो कल्ट क्लासिक थी। इसके बाद 1987 में उनकी हिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' रिलीज हुई थी। उन्हें दुनियाभर में फिल्म 'बैंडिट' क्वीन से पहचान मिली थी। यह फिल्म फूलन देवी के जीवन पर आधारित है। इसके बाद उन्होंने 'एलिजाबेथ' (1998) और उसका सीक्वल 'एलिजाबेथ:गोल्डन एज' (2007) में निर्देशन किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें कई एकेडमी अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिला था।

 

 


और पढ़ें