logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सलमान और यश में कड़ी टक्कर! 2025 में इन 5 फिल्मों का चलेगा बोलबाला

सिनेमा प्रेमियों के लिए ये साल धमाकेदार होने वाला है। कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं।

Salman Khan and Yash

सलमान और यश (Photo Credit: Salman and Yash Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

2025 में बॉक्स ऑफिस पर कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों के रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों से जुड़े हर अपडेट के बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस लिस्ट में साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों का नाम शामिल हैं। आईएमडीबी (IMDB) को फिल्मों और टीवी के लिए सबसे ऑथेंटिक सोर्स माना जाता है। IMDB ने इस साल की 5 मोस्ट अवेटेड फिल्म की लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन सी फिल्म पहले नंबर पर है।

 

सिकंदर

 

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस  कर रहे हैं। सलमान के साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म में एक्शन के साथ इमोशन का भरपूर डोज मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें- 'इमरजेंसी' से Patal Lok 2 तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

 

ये हैं इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्में

 

 

 

टॉक्सिक

 

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। हाल ही में मेकर्स ने 'टॉक्सिक' से यश का फर्स्ट लुक शेयर किया था। यश को लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। उनका ये रफ एंड टफ फैंस को खूब पसंद आया था। निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

 

कूली

 

मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म 'कूली' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। उनकी इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज, श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म इस साल मई महीने में रिलीज होगी।

 

ये भी पढ़ें- साउथ के सिनेमा में राकेश रोशन ने गिनाई कमियां, लोगों ने जमकर सुनाया

 

हाउसफुल 5

 

पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल 5' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी है। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ रितेश देशमुख,अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

बागी 4

 

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर 'बागी 4' है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधु लीड रोल में हैं। ये फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म के फर्स्ट लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

 


और पढ़ें