logo

मूड

ट्रेंडिंग:

होली पर अकेले दिखीं सोनाक्षी, ट्रोल होने पर 'रज्जो' ने दिया जवाब

शादी के बाद सोनाक्षी की पहली होली पर पति जहीर इकबाल साथ में नजर नहीं आए। इसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal

सोनाक्षी सिन्हा (Photo Credit: Sonakshi Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से पिछले साल शादी की है। शादी के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। हालांकि सोनाक्षी कभी भी चुप नहीं बैठती हैं। वह हेटर्स को करार जवाब देती है। इस बार होली पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की पति जहीर इकबाल के साथ पहली होली थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर होली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी सादगी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने उनके पति जहीर को ट्रोल किया जिसका जवाब अभिनेत्री ने दिया।

 

होली की तस्वीरों में वह अकेले दिखाई दीं। उनके साथ उनके पति जहीर नहीं नजर आए जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। सोनाक्षी ने ट्रोर्ल्स को करारा जवाब देते हुए बताया कि दोनों ने साथ में होली क्यों नहीं सेलिब्रेट किया।

 

ये भी पढ़ें- होली पर नहीं चला जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' का जादू, कमाए इतने पैसे

 

सोनाक्षी ने ट्रोर्ल्स को दिया जवाब

 

उन्होंने कमेंट में हेटर्स को लिखा, 'थोड़ा रिलेक्स करो। जहीर इकबाल मुंबई में हैं। मैं शूट पर हूं इसलिए वह मेरे साथ नहीं है। ठंडा पानी सिर पर डालो'। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस समय सोनाक्षी 'जटाधारा' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म से वह साउथ में डेब्यू कर रही है। 8 मार्च को दबंग अभिनेत्री ने फिल्म से अपना पहला लुक रिवील किया था।

 

लंबे समय से सोनाक्षी किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है। शादी के बाद वह ब्रेक पर थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से की थी।

 

ये भी पढ़ें-गौरी स्प्रेट कौन हैं, जिनके लिए आमिर ने हायर की प्राइवेट सिक्योरिटी?

 

वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनाक्षी अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है। वह अक्सर अपने पति के साथ इवेंट और पार्टीज में नजर आती है। सोनाक्षी ने जहीर को सात साल तक डेट किया था। पिछले साल जून में दोनों ने शादी की थी।

 


और पढ़ें