logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'छावा' से हटा विक्की और रश्मिका का डांस सीन, विवाद में क्यों छाई फिल्म

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा रिलीज से पहले ही विवारों में घिर गई है। फिल्म के निर्देशक ने क्यों हटाया विक्की और रश्मिका का डांस सीन।

Vicky Kaushal and Rashmika Mandanna

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना (Photo Credit: Vicky Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में विक्की धुआंधार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

ट्रेलर ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिया था। इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महराज का किरदार निभाया है। फिल्म के कुछ सीन्स पर बवाल मचा हुआ है। आइए जानते हैं फिल्म के किस सीन के बारे में बात हो रही है।

 

ये भी पढ़ें- अक्षय की Sky Force ने कमाए इतने करोड़, क्या पास कर पाएगी मंडे टेस्ट

 

फिल्म से हटाया गया लेजमी डांस

 

ट्रेलर में महाराष्ट्र का लोकनृत्य लेजिम डांस करते देखा गया। इस सीन पर आपत्ति उठने पर फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण ने एमएनएस चीफ राज ठाकरे से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं राज ठाकरे से मिला। वह अच्छे रीडर और गहन अध्ययन करने वाले व्यक्ति हैं। मैंने उनसे गाइडेंस ली। उनसे मिलने के बाद मैंने फैसला किया कि संभाजी महाराज के लेजिम डांस  हो हटा दिया जाए। लेजिम डांस को फिल्म से हटाना कोई बड़ी बात नहीं है। संभाजी महाराज के डांस को हटाने से फिल्म को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

 

उदय सामंत ने फिल्म को लेकर कही थी ये बात

 

ये भी पढ़ें- बेटे के बाद पिता को लॉन्च कर रहे राकेश रोशन? 'द रोशन्स' बनाने की कहानी

 

इससे पहले ही महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत का कहना था कि छावा को रिलीज करने से पहले एक्सपर्ट्स को दिखाने की मांग की थी ताकि आपत्तिजनक दृश्यों को पहले से हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि संभाजी महाराज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। छावा में विक्की ने संभाजी महाराज, रश्मिका ने महरानी येसुबाई और अक्षय ने औरंगजेब का रोल प्ले किया था।


और पढ़ें