logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विक्की से मनोज बाजपेयी तक, अनुराग की फिल्मों ने इन्हें बनाया स्टार

अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड की लीक से हटकर फिल्में बनाई है। उनकी फिल्मों ने कई एक्टर्स को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है। आइए उन स्टार्स के बारे में जानते हैं।

anurag kashyap movies

अनुराग कश्यप (Photo Credit: Anurag Kashyap Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने अपने करियर में लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1998 में क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सत्या' में किया था। उन्होंने 'पांच' से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। उन्होंने 'ब्लैक फ्राइडे', 'नो स्मोकिंग', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'अग्ली', 'रमन राघव 2.0', 'मसान' समेत कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। 

 

अनुराग की फिल्मों ने कई एक्टर्स को इंडस्ट्री में नाम और पहचान दिलाई है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मनोज बाजपेयी, विक्की कौशल, ऋचा चड्ढा समेत कई कलाकारों का नाम शामिल हैं। आइए उन स्टार्स के बारे में जानते हैं।

 

ये भी पढ़ें- 'जब वी मेट' से बॉबी को निकाला था बाहर, सालों बाद बयां किया दर्द

 

अनुराग ने इन एक्टर्स को बनाया स्टार

 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी- नवाजुद्दीन के काम को अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'से पहचान मिली। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद नवाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 

मनोज बाजपेयी- मनोज बाजपेयी के करियर को पहचान फिल्म 'सत्या' से मिली। 'सत्या' में उन्होंने भीखू म्हात्रे का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया। मनोज आज इंडस्ट्री की बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं। 

 

ये भी पढ़ें-  सुशांत करने वाले थे 'चंदू चैंपियन', फिर कैसे कार्तिक को मिली फिल्म

 

विक्की कौशल- विक्की कौशल को अनुराग कश्यप की फिल्म 'मसान' और 'रमन राघवन 2.0' से पहचान मिली थी। इसके बाद वह 'राजी', 'संजू' में नजर आए थे। 2019 में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में लीड एक्टर का रोल प्ले किया था। उन्हें इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

 

हुमा कुरैशी- हुमा कुरैशी को फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पहचान मिली थी। इसके बाद 'बदलापुर', 'हाईवे', 'डबल एक्सएल', 'मोनिका ओ माई डार्लिंग', 'जॉली एलएलबी 2' समेत कई फिल्मों में काम किया है।

 

विनीत कुमार सिंह- विनीत कुमार सिंह ने अनुराग कश्यप की बॉलीवुड फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में भले ही उन्होंने छोटा रोल निभाया था लेकिन उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए।

 

ऋचा चड्ढा - ऋचा चड्ढा ने इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से की थी।

 


और पढ़ें