logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सड़क पर गाती थी 'दिदिया के देवरा' गाने वाली सिंगर, हनी ने दिया मौका

हनी सिंह का नया म्यूजिक वीडियो 'मेनिएक' सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में भोजपुरी ट्विस्ट दिया गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Honey Singh, Ragini Vishwakarma

हनी सिंह और रागिनी विश्वकर्मा (photo credit : honey and ragini)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह का नया भोजपुरी रेप सॉन्ग 'मैनिएक' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये गाना पिछले 2 दिनों से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में हनी के रैप के साथ 'दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी...' लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

 

इस गाने पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं। इस गाने में हनी के साथ ईशा गुप्ता शानदार डांस मूव्स करते हुए नजर आ रही है। इस गाने के भोजपुरी वर्जन को सिंगर रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है। इस गाने को अर्जुन अजनबी ने लिखा है।

 

ये भी पढ़ें- ऋतिक को डेट करने के लिए ट्रोल होती हैं सबा आजाद, हेटर्स को दिया जवाब

 

कौन हैं रागिनी विश्वकर्मा

 

आपको बताते चलें कि रागिनी विश्वकर्मा कोई बड़ी सिंगर नहीं है। वह पहले रास्ते पर ढोलक लेकर गाना गाती थीं। उन्हें हनी सिंह ने अपने एल्बम में गाने का मौका दिया। वह रातोंरात स्टार बन गई। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। इस बीच रागिनी के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। रागिनी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने रील्स शेयर करती हैं। वह उन वीडियो में गानों पर रील बनाते हुए नजर आ रही है। वह बेहद गरीब परिवार से आती हैं। 

 

 

हनी का गाना 'मैनिएक' 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाना वाला गाना बन गया है। आपको बता दें कि हनी ने अपने रैप के साथ इस भोजपुरी सॉन्ग को मर्ज करके बनाया है। इस गाने को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। ये गाना 2 मिनट 57 सेकेंड का है। इस गाने को अभी तक 20,996, 516  लोगों ने देखा है। रागिनी से पहले इसी तरह से रानू मंडल को भी हिमेश रेशमिया ने अपने म्यूजिक एल्बम में गाने का मौका दिया था।

 

ये भी पढ़ें- कहां गुम हैं बॉलीवुड के प्रलयनाथ गुंडास्वामी? 'तिरंगा' से हुए थे फेमस

 

यहां देखें 'मैनिएक' गाना का वीडियो

 

 


और पढ़ें