logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'उदयपुर फाइल्स' के प्रोड्यूसर अमित जानी को Y+ सिक्योरिटी, मिली थी धमकी

'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता अमित जानी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। अब उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से Y कैटेगरी में सुरक्षा दी गई है।

producer amit jani

उदयपुर फाइल्स पोस्टर (Photo Credit: Amit Jani Producer Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

प्रोड्यूसर अमित जानी की फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' पिछले कई दिनों से चर्चा में है। यह फिल्म पहले 28 जुलाई 2025 क रिलीज होने वाली थी लेकिन कानूनी रुकावटों की वजह से फिल्म पर रोक लगा दी गई थी। फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के कारण प्रोड्यूसर अमित जानी को जान से मारने की धमकियां मिली रही है इसलिए केंद्र सरकार ने उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा दी हैं।

 

उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया था। अब यह फिल्म 8 अगस्त 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इसके बाद से वह कट्टरपंथी लोगों के निशाने पर हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'पब्लिसिटी स्टंट नहीं था', परेश रावल और हेरा फेरी 3 पर बोले अक्षय

अमित जानी को मिली Y श्रेणी में सुरक्षा

अमित को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। अब उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर केंद्र की तरफ से Y श्रेणी में सुरक्षा देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। आइए जानते हैं कौन है अमित जानी?

 

 

कौन हैं अमित जानी

अमित जानी मेरठ के रहने वाले हैं। उनका विवादों से पुराना नाता है। वह राजनेता भी हैं। 2012 में वह पहली बार चर्चा में आए थे जब उन्होंने लखनऊ के आंबेडकर पार्क में मायावती की मूर्ति तोड़ने की कोशिश की थी। उन्होंने राजनीति में अपनी पहचान को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना की नींव रखी थी। 2019 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव का पर्चा दाखिल किया था लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया था। 2022 में उन्होंने शिवालखास से विधान सभा का निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।

 

अमित जानी पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने साल 2017 में सपा नेता आजम खान को जीभ काटने की धमकी दी थी। इसी साल उन्हें कश्मीरियों को लेकर धमकी भरे होर्डिंग्स दिल्ली देहारदून हाईवे पर लगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 2022 तक उन पर 12 मामले दर्ज हुए थे।

 

यह भी पढ़ें- 'आल्ट से मेरा कोई वास्ता नहीं', बैन के बाद एकता कपूर ने दी सफाई

अमित की फिल्म पर लगी थी रोक 

दरअसल 26 जून को फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद जमीयत उलेमा ए हिंद समेत कई संगठनों ने नाराजगी जताई थी। जमीयत उलेमा ए हिंद ने फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की याचिका दायर की थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की थी। सीबीएफसी ने फिल्म में 150 कट्स लगाने के बाद रिलीज होने का सर्टिफिकेट दे दिया है। हालांकि याचिकाकर्ताओं का दावा है कि फिल्म की कथा अब भी भड़काऊ है। हालांकि कोर्ट ने अब 'उदयपुर फाइल्स' पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।

किस पर बनी है फिल्म 'उदयपुर फाइल्स'

फिल्म की कहानी टेलर कन्हैया लाल तेली पर बनी है जिसे बेरहमी से साल 2022 में मार दिया गया था। इस मामले में आज भी सुनवाई चल रही है। मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस पर कन्हैया को मारने का आरोप है। कन्हैया की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह थी। इस पर फिल्म की कहानी है। इस फिल्म में विजय राज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन भारत एस. श्रीनाथे और जयंत सिन्हा ने किया है।

 

 

 


और पढ़ें