logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सरनेम हमेशा पिता का क्यों? दीपिका ने दुआ के लिए बदली परंपरा

स्मैश द पैट्रियार्की। ये टर्म बॉलीवुड की फिल्मों में तो आपको नजर आता है लेकिन कभी हिरोइनों की निजी जिंदगी में नहीं। दीपिका पादुकोण ने साबित कर दिया है कि वे जैसी फिल्मों में नजर आती हैं, वैसी निजी जिंदगी में भी हैं।

Ranveer Singh and Deepika Padukone

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। (Instagram/DeepikaPadukone)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

साल था 2015। दीपिका पादुकोण एक गाने में नजर आती हैं। गाने के बोल थे, 'माय बॉडी, माय सोल, माय चॉइस।' उनके इस गाने पर जमकर बवाल हुआ। लोगों ने इसे लेकर ट्रोलिंग की। गाने के लिरिक्स ऐसे हैं, जिन्हें महिलावादियों ने खूब पसंद किया। दीपिका के चाहने वालों ने कहा कि ये गाना महिलाओं की मजबूत होती आवाज है। अपने शरीर पर, अपनी आत्मा पर, मन पर, इच्छाओं पर उनका अधिकार है। 'फेमिनिज्म' पर लिखा गया ये गाना, दीपिका पादुकोण की असली जिंदगी जैसा है। दीपिका फिर सुर्खियों में हैं, वजह भी बेहद दिलचस्प है।

आमतौर पर बच्चों का सरनेम लोग अपने पिता के सरनेम पर रखते हैं। अगर धर्म अलग है तो बच्चों के नाम भी मजहब के आधार पर रखे जाते हैं। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के इस प्रथा को बदल दिया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी का नाम 'दुआ पादुकोण सिंह' है।  दीपावली पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने प्रशंसकों से अपनी बेटी का नाम शेयर किया।

दुआ को जमकर मिल रहा है प्यार
दुआ का मतलब है प्रार्थना। सोशल मीडिया पर लोग दीपिका की जमकर तारीफ कर रहे हैं। X पर एक यूजर ने पोस्ट किया, 'जिस युग में लोग अपने बच्चों का नाम रेहा कपूर, जेह अली खान, अकाय कोहली रख रहे हैं, ऐसे वक्त में  दुआ पादुकोण सिंह कुछ ऐसा है, जिसकी समाज को जरूरत है। बच्चे अपनी मां की विरासत को भी आगे बढ़ा सकते हैं।'

यूजर ने दीपिका पादुकोण की फिल्म बचना-ए-हसीनों का गाना 'बन गए हो तुम मेरी दुआ' शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा 'बन गए हो तुम मेरी दुआ, दीपिका, अपनी बेटी से कुछ इसी अंदाज में बात करेंगी। दीपिका पादुकोण ने अपनी मां उजाला पादुकोण और उनकी बहन अनीषा पादुकोण के नाम का जिक्र करते हुए एक यूजर ने लिखा कि यह नाम, उन तीनों के नाम का पहला लेटर है। ए अंजू भवनानी का नाम है, जो दीपिका की मां है। 

दुआ को इंटरनेट दे रहा दुआ 
दीपिका और रणवीर सिंह की बेटी दुआ को इटंरनेट यूजर्स जमकर दुआ दे रहे हैं। दोनों ने दीपावली के दिन, उसके पैरों की एक तस्वीर शेयर की। दोनों ने लिखा, 'दुआ पादुकोण सिंह। वह हमारी प्रार्थनाओं का प्रतिफल है। हमारा दिल, प्यार और आभार से भरा हुआ है। दीपिका और रणवीर।' बॉलीवुड सितारों ने उनकी इस पोस्ट पर बधाइयों की बारिश की है। दीपिका और रणवीर के घर 8 सितंबर 2024 को बेटी जन्मी थी। 

कब रणवीर-दीपिका की हुई थी शादी?
रणवीर और दीपिका की शादी 14 नवंबर 2018 को इटली में हुई थी। वे संजय लीला भंसाली के सेट पर मिले थे और फिर कई फिल्मों में एक साथ नजर आए। अब दोनों की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम दुआ है।


और पढ़ें