logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Toxic में यश का लुक देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे, इंटरनेट पर मचा भौकाल

साउथ सुपरस्टार यश आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर मेकर्स ने 'टॉक्सिक' से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया है।

Yash

यश (Photo Credit : Yash Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

साउथ सुपरस्टार यश का आज जन्मदिन हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। यश के करियर को फिल्म 'केजीएफ' से पहचान मिली। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। 'केजीएफ' के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म ने भारत ही नहीं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

'टॉक्सिक' को लेकर फैंस में जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। अनाउंसमेंट के बाद से फैंस इस फिल्म से जुड़ा हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। मेकर्स ने यश के बर्थडे पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया है। उनके फर्स्ट लुक का मोशन वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस टॉक्सिक में यश के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर टॉक्सिक ट्रेंड कर रहा है। उनके फैंस के लिए इससे बेहतर गिफ्ट कुछ नहीं हो सकता है।

 

'टॉक्सिक' से सामने आया यश का फर्स्ट लुक

 

 

वीडियो में यश की धमाकेदार एंट्री देखने को मिलती है। बैकग्राउंड में शानदार गाना बज रहा है और वह व्हाइट सूट और हैट में गाड़ी से बाहर निकल रहे हैं। उन्हें देखकर लगता है कि कोई पुरानी अमेरिकन गैंगस्टर मूवी है। उनके लंबे बाल और दाढ़ी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। उनके इस लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

 

 

सोशल मीडिया पर फैंस हुए दीवाने

 

टॉक्सिक का टीजर 59 सेकेंड का है। एक घंटे के अंदर इस वीडियो को 488, 139 लोगों ने देख लिया है। लगातार इसके व्यूज बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यश के फर्स्ट लुक को लेकर खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने लिखा, सुपरस्टार की वापसी हो गई। दूसरे यूजर ने लिखा, बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान। तीसरे यूजर ने लिखा, ये ब्लॉकबस्टर मूवी है। फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। 'टॉक्सिक' में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी समेत कई स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

 

 

 

Related Topic:#Entertainment#Yash

और पढ़ें