logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तलाक के 11 महीने बाद धनश्री और युजवेंद्र चहल फिर आएंगे साथ! जानिए वजह क्या है?

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा तलाक के बाद फिर से साथ नजर आ सकते हैं। इस बात को जानकर लोग हैरान है।

dhanashree verma and Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

तलाक के बाद से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा चर्चा में हैं। रिश्ता टूटने के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए थे। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि दोनों फिर से एक शो के लिए साथ में नजर आ सकते हैं।

 

दोनों अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ दिख सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है? रिपोर्ट के मुताबिक चहल और धनश्री साथ में रियलिटी शो द 50 में नजर आएंगे।

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं महिमा सिंह जिनके प्यार में हैं पवन सिंह! बर्थडे पर दोनों दिखे थे साथ

युजवेंद्र और धनश्री साथ करेंगे काम!

रियलिटी शो 'द 50' 1 फरवरी से कलर्स टीवी पर ऑन एयर होगा। इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे। आप इस शो को जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे से देख सकते हैं। इस शो को फराह खान होस्ट करेंगी इसमें टीवी और एंटरटेनमेंट कई नामी चेहरे हिस्सा लेने वाले हैं।

 

शो में शिव ठाकरे, अंशुला कपूर, धनश्री वर्मा, अंकिता लोखंडे, उर्फी जावेद, तान्या मित्तल, प्रतीक सहजपाल और फैजू नजर  आ सकते हैं। मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स के नाम का ऐलान नहीं किया लेकिन धनश्री और युजवेंद्र की एंट्री के बारे में सुनकर लोग हैरान है। 

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं निविन पॉली जिन्होंने पैनोरमा स्टूडियो संग की 100 Cr की डील?

2025 में हुआ था धनश्री और युजवेंद्र का तलाक

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी साल 2020 में हुई थी लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक वहीं चला। 2025 में दोनों का तलाक हो गया। धनश्री से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ा। दोनों को साथ में अक्सर स्पॉट किया जाता है। हालांकि दोनों ने रिलेशनशिप की खबरों का खंडन किया है और एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो धनश्री आखिरी बार रियलिटी शो लॉकअप में नजर आई थीं। शो में धनश्री ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था।

 

 


और पढ़ें