logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नाइजीरिया में पलटी नाव, 25 की मौत और 14 लापता

नाइजीरिया के योबे राज्य में योबे नदी पर नाव पलटने से 25 लोगों की जान चली गई। वहीं 14 लोग लापता हैं। बचाए गए 13 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Boat Image

प्रतीकात्मक फोटो। (AI generated image)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पूर्वोत्तर नाइजीरिया में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाव पर 50 से अधिक लोग सवार थे। अभी 14 यात्री लापता हैं और 13 की जान बचा ली गई है। मृतकों में अधिकांश किसान और मछली पकड़ने वाले लोग थे। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। नाव से सभी लोग गुरी से गरबी जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया है।

 

योबे राज्य आपातकालीन एजेंसी के कार्यकारी सचिव मोहम्मद गोजे ने बताया कि नगुरु जलमार्ग पर यह दुर्घटना हुई है। टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। उत्तरी नाइजीरिया के योबे राज्य की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक नाव में सवार कुछ लोग बाजार गए थे। वहीं कुछ लोग मछली पकड़ने और खेती के काम पर गए थे। मगर गरबी कस्बे के नजदीक योबे नदी में नाव पलट गई।

 

यह भी पढ़ें: मादुरो की गिरफ्तारी पर अमेरिका पर भड़का उत्तर कोरिया, बदमाश बता दिया

बंदूकधारियों ने की 30 लोगों की हत्या

उधर, उत्तर नाइजीरिया के नाइजर प्रांत में बंदूकधारियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां एक गांव पर हमला करके 30 लोगों की हत्या कर दी। कई अन्य लोगों को अगवा कर लिया गया है। नाइजर राज्य पुलिस के प्रवक्ता वासिउ अबियोदुन ने कहा कि बंदूकधारियों ने एक बाजार और कई घरों को फूंक दिया है।

 

कुछ लोगों ने 37 लोगों के मारे जाने का दावा किया। बड़ी संख्या में लोग लापता है। घटना के कई घंटे बाद भी सुरक्षाबल अभी गांव तक नहीं पहुंच सके हैं। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार शाम को बंदूकधारियों ने नाइजर राज्य के कासुवान-दाजी गांव को निशाना बनाया था। 

गांव में अब भी पड़ी लाशें

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में अब भी शव पड़े हैं। लोग उन्हें निकालने से डर रहे हैं। हमलावर पिछले एक हफ्ते से घात लगाकर बैठे थे। करीब तीन घंटे में ही हमलावरों ने पूरे गांव में लाशें बिछा दीं। एक कैथोलिक चर्च के प्रवक्ता रेव फादर स्टीफन का दावा है कि 40 से अधिक लोगों को मारा गया है। वहीं अगवा किए गए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं।

 

 बता दें कि पिछले साल नाइजीरिया में ही एक स्कूल में हमलाकर करीब 300 बच्चों को अगवा कर लिया गया था। यह अफ्रीका का सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। मगर यहां कई चरमपंथी गुट सक्रिय है। सभी की ख्वाहिश हिंसा के रास्ते सत्ता तक पहुंचना है।

 

Related Topic:#Nigeria

और पढ़ें