logo

मूड

ट्रेंडिंग:

डिप्रेशन में थी सबसे अकेली मछली, छोड़ दिया था खाना, जुगाड़ से हुई खुश

जापान के शिमोनोसेकी में कैक्योकन एक्वेरियम में रह रही सनफिश मछली ने खाना-पीना छोड़ दिया। मछली डिप्रेशन में चली गई थी।

Kaikyokan Aquarium japan sunfish hunger strike

जापान का एक्वेरियम, Photo credit: Social Media/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

जापान में इस समय एक मछली बेदद चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, यह मछली कई दिनों से कुछ खा नहीं रही है। इस मछली का नाम सनफिश है और फिलहाल एक जापानी एक्वेरियम में रहती है। जापानी एक्वेरियम के लोगों ने बताया कि मछली डिप्रेशन में चली गई थी जिसके कारण उसने अचानक खाना बंद कर दिया था। कई दिनों तक लोगों को समझ नहीं आया की आखिर माजरा क्या है? 

 

अकेली मछली का खिताब

बता दें कि इस मछली को दुनिया की सबसे अकेली मछली का खिताब भी मिला हुआ है। दरअसल, दक्षिणी जापान के शिमोनोसेकी में कैक्योकन एक्वेरियम रेनोवेशन के लिए दिसंबर 2024 में बंद हो गई थी। अकेलेपन के कारण इस मछली ने अचानक कुछ भी खाना बंद कर दिया। एक्वेरियम के कर्मचारियों को समझ आया कि वह अकेले होने के कारण और आंगतुकों की भीड़ न होने के कारण ऐसा कर रही है। 

 

अकेलेपन के कारण खाना छोड़ा

एक्वेरियम को बंद करने से पहले सनफिश मछली को देखने बड़ी संख्या में लोग आते थे। यह मछली आंगतुकों को देखने के लिए कांच के पास तैरती रहती थी लेकिन जब यह एक्वेरियम बंद हुआ तो उसने भोजन खाना छोड़ दिया और टैंक की दिवारों पर कोने में ही रहने लगी।

 

सनफिश को बचाने के लिए कर्मचारियों ने एक उपाय किया और मछली के टैंक के सामने मनुष्यों के कार्डबोर्ड कट आउट लगा दिए। इससे मछली को यह महसूस होगा कि एक्वेरियम में उसे देखने के लिए फिर से लोग आने लगे है। कर्मचारियों का यह उपाय कारगर साबित रहा। कार्डबोर्ड लगाने के एक दिन बाद मछली सामान्य रूप से खाने पीने लगी। अब वह सेहतमंद है। 

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में आखिर ऐसा क्या है कि वहां जाकर बसना चाहते हैं भारतीय?

वजन 3 हजार से अधिक, लंबाई 11 फीट

बता दें कि यह सनफिश अकेले रहती है और इसका वजन 3 हजार 300 पाउंड तक होता है। इस मछली की लंबाई 11 फीट तक होती है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि मछली के टैंक के सामने 2 से 4 मनुष्य के कार्डबोर्ड लगाए गए हैं। 

Related Topic:#Japan

और पढ़ें