logo

मूड

ट्रेंडिंग:

66 करोड़ की कार खरीदने वाले बलविंदर सिंह को सऊदी में जेल क्यों हुई?

भारतीय मूल के बिजनेसमैन बलविंदर सिंह साहनी को दुबई की कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में 5 साल की सजा सुनाई है। जानिए कौन हैं बलविंदर सिंह और किस केस में उन पर ऐक्शन हुआ है।

Balvinder singh sahni

बलविंदर सिंह साहनी, Photo credit: balvinder inastagram

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

दुबई में रहने वाले भारत ीय अरबपति बलविंदर सिंह साहनी को लोग उनके मंहगे शौक के कारण जानते हैं। बलविंदर दुबई में रहकर शानदार जिंदगी जी रहे थे और मंहगी गाड़ियों में घूमते थे। मंहगे शौक रखने वाले बलविंदर को अब जेल की रोटी खानी होगी क्योंकि दुबई की एक कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें दोषी पाया है। कोर्ट ने बलविंदर को जेल की सजा भी सुनाई है साथ में जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा जब बलविंदर की सजा पूरी हो जाएगी उसके बाद उसे दुबई से भी निकालने का आदेश कोर्ट ने दिया है।

 

बलविंदर सिंह को कोर्ट ने फर्जी कंपनियों और नकली बिलों के जर‍िये 15 करोड़ दिरहम की मनी लॉन्ड्रिंग करने का दोषी पाया गया है। इसी मामले में कोर्ट ने बलविंदर को 5 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने बलविंदर से 15 करोड़ दिरहम (लगभग 344 करोड़ रुपये) जब्त करने का आदेश भी दिया है। साथ ही उन्हें 5 लाख दिरहम (1करोड़ 14 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि सजा पूरी होने के बाद बलविंदर को देश से बाहर निकाल जिया जाए।

 

यह भी पढ़ें-- बैन के बावजूद तेल बेच ले रहा रूस, क्या है 'ग्रे फ्लीट' की पूरी कहानी?

 

कौन है बलविंदर सिंह साहनी?


बलविंदर सिंह साहनी 53 साल के एक बिजनेसमैन हैं जिनकी दुबई में एक प्रोपर्टी मैनेजमेंट कंपनी है। रिपोर्टस के अनुसार बलविंदर राज साहनी ग्रुप (आरएसजी) के चेयरमैन हैं। उनका बिजनेस भारत, दुबई, अमेरिका समेत कई देशों में फैला है। लोग बलविंदर को अबू साह के नाम से भी जानते हैं।  उन्हें दुबई के शेखों की तरह रहना पसंद था और अक्सर उन्हें पारंपरिक अमीराती कपड़ों में देखा जा सकता था। दुबई के अमीरों में उनका काफी नाम है। मंहगी कारों के लिए बलविंदर कई बार चर्चा में रहे हैं। 

 

किस केस में हुई सजा?


बलविंदर के खिलाफ 2024 में दुबई के एक थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जब जांच हुई तब पता चला कि बलविंदर के साथ कई लोग मिलकर मनी लॉन्ड्रिंग का गिरोह चला रहे थे। जांच में कई आर्थिक अनियमित्ताओं का पता चला और दुबई और विदेशों में कई बिजनेस के साथ लिंक होने की भी जानकारी सामने आई। बीते शुक्रवार को दुबई की एक कोर्ट ने बलविंदर और उसके साथियों को मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अपराध के लिए दोषी करार दिया।

 

इसके बाद कोर्ट ने उसकी कुछ संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने उस पर जुर्माना भी लगाया है और 5 साल जेल की सजा भी सुनाई है। सजा पूरी होने के बाद उसे दुबई से बाहर निकालने का भी आदेश दे दिया है। इसी केस में बलविंदर के बेटे समेत 32 लोगों को सजा हुई है। कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं।

 

यह भी पढ़ें-- 14 लाख करोड़ की संपत्ति, 60+ कंपनियों में निवेश; वॉरेन बफे की कहानी

 

मंहगी गाडियों का शौक


बलविंदर लिंह साहनी को मंहगी कारों का शौक है और इसी शौक के कारण वह कई बार चर्चा में भी आ चुके हैं। 2016 में उन्होंने  66 करोड़ रुपये की एक मंहगी कार के लिए, दुबई की 'D5' नंबर प्लेट 33 मिलियन दिरहम (75 करोड़ रुपये) में खरीदी थी। इस नंबर प्लेट के लिए बलविंदर ने खूब सुर्खियां बटौरी थी। उन्होंने एक बार कहा था कि उनके पास दुबई और अबु धाबी दोनों की 5 नंबर प्लेटें हैं। उन्होंन यह भी बताया था कि उनकी गाडियों के नंबर उनकी गाडियों से भी मंहगे होते हैं। उन्होंने एक काली बुगाटी कार खरीदी थी। इस कार के बारे में उन्होंने कहा था कि उन्हें काला रंग पसंद नहीं है लेकिन लोगों ने सलाह दी है कि यह काली कार बुरी नजर से बचाएगी।


और पढ़ें