logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तानी के एयर स्ट्राइक में 15 लोग ढेर, तालिबान ने कहा- बदला लेंगे

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विद्रोही गुटों के बीच हाल के दिनों में कई झड़पें हुई हैं। कुछ खास इलाकों में तालिबानी लड़ाके, पाकिस्तान के लिए चुनौती बने हुए हैं।

Pakistani Air Force

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाता है। (तस्वीर- पाकिस्तनी एयरफोर्स)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान एक के बाद एक कई हवाई हमला अफगानिस्तान के पक्तिका इलाके में किया है। यह अफगानिस्तान का एक प्रांत है। जिस इलाके में यह हमला हुआ है, उसे बरमल के नाम से जाना जाता है। एयर स्ट्राइक में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में बच्चों और महिलाओं की भी मौत हुई है। आशंका है कि यह संख्या और बढ़ सकती है। पाकिस्तान ने 24 दिसंबर को रात में ही हमला किया है। अफगानिस्तान के लामन समेत कुल 7 गांवों पर हमला बोला गया है। एक परिवार के ही 5 सदस्य एक झटके में खत्म हो गए।

पाकिस्तान ने बोला हवाई हमला
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये जेट पाकिस्तान की ओर से आए थे। रॉयटर्स के मुताबिक बरमल में मुर्ग बाजार नाम का एक गांव तबाह हो गया है। इन हवाई हमलों में कई लोग जख्मी हो गए हैं। पूरे इलाके में दहशत फैली है। 

'करारा जवाब देंगे, तालिबान का ऐलान'
तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने हवाई हमले के बाद अब जवाबी एक्शन की बात की है। तालिबान ने कहा है कि अपनी जमीन और संप्रभुता की रक्षा कना वैध अधिकार है। जिन लोगों को मारा गया है उनमें से वजीरिस्तानी शरणार्थी भी शामिल थे।  

पाकिस्तानी वायुसेना के जवान। (तस्वीर- पाकिस्तान एयर फोर्स, फेसबुक)

पाकिस्तान ने साधी है चुप्पी
पाकिस्तान ने हवाई हमलों पर चुप्पी साधी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह हमला सीमा के पास तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया है।  

क्यों झगड़ पड़े पड़ोसी देश?
अफगानिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादी सक्रिय हैं। पाकिस्तानी तालिबान, या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हाल के दिनों में पाकिस्तानी सेना को जमकर निशाना बनाया है।  पाकिस्तान ने अफ़गान तालिबान पर उन्हें शरण देने का आरोप लगाया है।

क्या है तालिबान का जवाब?
तालिबान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारजमी ने पाकिस्तानी दावों का खंडन किया किया है। मंत्रालय की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि इन हमलों में आम नागरिक मरे हैं। ज्यादातर मृतक वजीरिस्तानी शरणार्थी हैं। हमले में कई बच्चे और अन्य नागरिकों की लाशें मिली हैं। 

कौन हैं वजीरिस्तानी शरणार्थी?
वजीरिस्तानी शरणार्थी वे लोग हैं, जिन्हें पाकिस्तान ने अपने कबायली इलाकों में सैन्य अभियानों की वजह से विस्थापित कर दिया था। पाकिस्तान का कहना है कि कई टीटीपी कमांडर और लड़ाके अफगानिस्तान भाग गए हैं। तालिबान उन्हें शरण दे रहा है। 

 


और पढ़ें