logo

मूड

ट्रेंडिंग:

थम जाएगा 3 साल का युद्ध? 30 दिनों के युद्ध विराम पर तैयार हुए पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30-दिन के संघर्षविराम पर अमेरिका के प्रस्ताव पर सहमति जताई। इस बीच पुतिन ने ट्रंप को धन्यवाद भी किया।

Russia supported a US proposal for a ceasefire

पुतिन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध रोकने के अमेरिकी प्रस्ताव से सहमत हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि किसी भी सीजफायर से स्थायी शांती स्थापित होनी चाहिए और संघर्ष के मूल कारणों का समाधान होना चाहिए।

 

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ वार्ता के बाद क्रेमलिन में पुतिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम शत्रुता समाप्त करने के प्रस्तावों से सहमत हैं लेकिन यह युद्ध विराम ऐसा होना चाहिए जिससे दीर्घकालिक शांति स्थापित हो और इस संकट के मूल कारणों को समाप्त किया जा सके।'

 

यह भी पढ़ें: US का युद्ध विराम प्रस्ताव, ट्रंप बोले- ना माना रूस तो बर्बाद कर देंगे

30 दिनों का युद्धविराम 

2024 से रूसी सेना यूक्रेन की ओर बढ़ती जा रही है और यूक्रेन के लगभग पांचवें हिस्से पर नियंत्रण कर चुकी है। यह युद्ध लगभग तीन साल से चल रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति इस युद्ध को रोकने की बात कर रहे है। ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि क्रेमलिन 30 दिन के युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमत होगा। दरअसल, यूक्रेन ने भी ट्रंप का समर्थन किया था ताकि खूनी संघर्ष खत्म हो सके। 

 

पुतिन ने ट्रंप को किया धन्यवाद

युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के लिए पुतिन ने ट्रंप को धन्यवाद दिया। पुतिन ने कहा, 'यह विचार अपने आप में सही है और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करते हैं लेकिन ऐसे मुद्दे हैं जिन पर हमें चर्चा करने की आवश्यकता है और मुझे लगता है कि हमें अपने अमेरिकी सहयोगियों से भी बात करने की आवश्यकता है।'

 

यह भी पढे़ं: क्या है पिंक ट्राएंगल? ट्रंप ने LGBTQ विरोधी सिंबल क्यों शेयर किया?

ट्रंप को रूस बुला सकते हैं पुतिन

पुतिन ने कहा कि वह इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए ट्रंप को रूस बुला सकते हैं। उन्होंने कहा, 'हम इस संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीकों से समाप्त करने के विचार का समर्थन करते हैं।' पुतिन ने बुधवार को रूस के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में हरे रंग की वर्दी पहनकर एक कमांड पोस्ट का दौरा किया। यह दौरा ऐसे समय में हुआ जब रूसी सेना ने उस क्षेत्र में अपना आक्रमण जारी रखा, जहां यूक्रेन के पैर जमाने की उम्मीद है।


और पढ़ें