logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हेपेटाइटिस से होती हैं लिवर की बीमारियां, जानें कौन सा स्ट्रेन खतरनाक

लिवर में सूजन को हेपेटाइटिस बीमारी कहते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं हेपेटाइटिस के स्ट्रेन कितने तरह के होते हैं और कौन सा सबसे ज्यादा खतरनाक है।

hepatitis virus

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

लिवर हमारे शरीर के मुख्य अंग है जो पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने के साथ टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। आप सभी ने हेपेटाइटिस बीमारी के बारे में सुना होगा। क्या होती है यह बीमारी और इसका आपकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है। क्या आप इसके बारे में जानते हैं। हेपेटाइटिस लिवर के सूजन को कहते हैं। यह बीमारी आमतौर पर वायरल इंफेक्शन की वजह से होती है। इसकी वजह से लिवर कैंसर, लिवर सिरोसिस और लिवर फेलियर जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

 

हेपेटाइटिस वायरस के 5 स्ट्रेन होते हैं, ए,बी, सी, डी और ई। ये सभी स्ट्रेन एक-दूसरे से अलग होते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा खतरनाक बी और सी हैं। हेपेटाइटिस ए और ई- खराब भोजन और दूषित पानी पीने से या किसी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। इससे संक्रमित मरीज आसानी से ठीक हो जाते हैं।

 

ये भी पढ़ें- प्रोसेस्ड फूड से शुगर तक, लिवर के लिए बीमारी का घर है ये 4 चीजें

 

इसके फैलने का कारण

  • खराब भोजन खाने और दूषित पानी पीने से।
  • हाथों को साफ नहीं रखने से।
  • संक्रमित व्यक्ति के साथ संबंध बनाने से।
  • अगर संक्रमित व्यक्ति भोजन बनाने का काम कर रहा है।
  • साफ- सफाई नहीं रखने से।

 इलाज- हेपेटाइटिस ए और ई को वैक्सीन के जरिए ठीक किया जा सकता है।

 

हेपेटाइटिस बी और सी 

 

 

हेपेटाइटिस बी लिवर के सबसे गंभीर संक्रमणों में से एक है। अगर आपको सही समय पर इलाज नहीं मिला तो यह जानलेवा हो सकती है। हेपेटाइटिस बी संक्रमित रक्त के संपर्क में आने से फैलता है। उदाहरण के लिए यह बीमारी जन्म के दौरान मां से बच्चे में, संक्रमित व्यक्ति के साथ सेक्स करने या संक्रमित सुइयों, सिरिंजों का दूसरे लोगों में इस्तेमाल करने से फैलता है। मल्टीपल पार्टनर के साथ सेक्स करने से हेपेटाइटिस बी और सी का खतरा होता है।

 

ये भी पढ़ें- बच्चों को शिकार बना रही है टाइप 5 डायबिटीज, जानें लक्षण और बचाव

 

इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन लगवाएं। केवल हेपेटाइटिस बी वाले ही लोग हेपेटाइटिस डी से संक्रमित होते हैं। ऐसा करीब 5 फीसदी लोगों के साथ ही होता है जो पहले हेपेटाइटिस बी से संक्रमित हैं और फिर डी से भी संक्रमित हो जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, हर साल इस बीमारी से 13 लाख लोगों की मौत होती है।

 

हेपेटाइटिस के लक्षण

 

  • बुखार
  • कमजोरी
  • भूख की कमी
  • दस्त
  • पेट दर्द
  • उल्टी
  • पीले रंग का पेशाब होना
  •  पीलिया

कैसे इससे बच सकते हैं

  • सेफ सेक्स के लिए कंडोम का इस्तेमाल करें।
  • हमेशा इंजेक्शन लगवाते समय इस बात का ध्यान दें कि उसका इस्तेमाल पहले ना हुआ हो।
  • आप एडल्ट हैं तो हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन जरूर लगवाएं क्योंकि जन्म के समय दिया गया टीका 20 सालों तक ही चलता है।
  • हेपेटाइटिस ए और ई से बचने के लिए हमेशा शौचालय जाने के बाद हाथ जरूर साबुन से धोएं।
  • खाना खाने से पहले अपने हाथों को साबुन से धोना ना भूलें।
  • घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

 

 

 

 


और पढ़ें