logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मी में लू से बचने के लिए सेहत पर दें ध्यान, बरतें ये सावधानियां

अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी पड़ रही हैं। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

prevent yourself summer

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

देश के अलग-अलग राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली एनसीर समेत कई राज्यों में सामान्य तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। भीषण गर्मी में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया। भीषण गर्मी में अपने सेहत का खास ख्याल रखें।

 

इस मौसम में लू लगने की संभावना सबसे ज्यादा रहती हैं। गर्मी में चक्कर आना, डिहाइड्रेशन, उल्टी, सिरदर्द, की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। जीतना ज्यादा हो पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या ना हो। आइए जानते हैं इस मामले में दिल्ली के मौलाना आजाद के डॉक्टर आर के कौशिक ने क्या कहा?

 

ये भी पढ़ें- हीटवेव से होती हैं स्किन की बीमारियां, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

 

लू से बचने के लिए क्या करें

 

डॉक्टर आर के कौशिक ने कहा, 'इस मौसम में हीट स्ट्रोक यानी लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। लू लगने की वजह से शरीर से वॉटर लॉस पहले ही हो जाता है जिस वजह से पसीना नहीं आती है। इससे शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। हीट स्ट्रोक से पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाना चाहिए। अगर हीट स्ट्रोक गंभीर हो जाए तो शरीर के अंग भी काम करना बंद कर सकते हैं। ऐसे में स्थिति को संभालना मुश्किल हो सकता है'।

 

 

उन्होंने आगे कहा, 'हीट स्ट्रोक के अलावा हीट एग्जॉशन की समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ जाता है और शरीर से बहुत ज्यादा पानी का लॉस होता है। हीट एग्जॉशन की वजह से थकान, चक्कर आना, मांस पेशियों में ऐंठन और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। इससे ज्यादातर लोग गर्मी में पीड़ित रहते हैं। गर्मी से बचने के लिए हल्का खाना खाएं। साथ ही पानी पीते रहे। आप पानी के साथ ग्रीन टी, नारियल पानी, नींबू पानी का सेवन करें'।

 

ये भी पढ़ें- रोजाना चिकन खाने से हो सकता है गैस्ट्रिक कैंसर, स्टडी में दावा

 

किस तरह की डाइट लें

 

डाइटिशियन अंजलि फाठक के मुताबिक, आपको मौसमी फल और सब्जियां खानी चाहिए। आपको बाहर का जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, अत्यधिक चीनी वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

 

गर्मी के सुपर फूड्स
 
 
1. तरबूज: अत्यधिक पानी वाला यह फल शरीर को नमी प्रदान करता है, इसके साथ-साथ विटामिन ए और सी भी देता है।
2. खीरा: खीरे में भी बहुत अधिक पानी होता है और यह शरीर की जल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
3. अनार: इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन्स होते हैं जो गर्मी में थकान दूर करने और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
4. संतरा : विटामिन सी से भरपूर होने के कारण ये फल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और गर्मी में ठंडक प्रदान करते हैं।
5. खीरे के साथ बनी सलाद: विभिन्न प्रकार की ताजी सब्जियाँ जैसे टमाटर, गाजर, पुदीना आदि को मिलाकर बनी सलाद ताजगी और ऊर्जा देती है।
 

लू से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • कड़ी धूप में बाहर ना निकलें।
  • घर से निकलते समय छाता, सन ग्लासेस जरूर लगाएं।
  • जितनी बार हो पानी पिएं, प्यास ना लगे तब भी थोड़ी थोड़ी देर पर पानी पीते रहें।
  • इस मौसम में सूती के कपड़े पहनें।
  • खाने में बैलेंस डाइट का सेवन करें।
  • शराब, चाय और कॉफी जैसे पदार्थों का सेवन ना करें।
  • सूरज की हानिकारक किरणों से बच कर रहें।

 


और पढ़ें