logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बजट से पहले निर्मला सीतारमण की साड़ी ने खींचा ध्यान, दिखी बिहार की झलक

निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करने वाली है जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार है। बजट से पहले उनकी साड़ी ने लोगों की ध्यान खींचा।

Nirmala Sitharaman

निर्मला सीतारमण (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करने वाली हैं। बजट से पहले उनकी साड़ी ने लोगों का ध्यान खींचा है। वह जब अपने घर से वित्त मंत्रालय के लिए निकलीं तो उनकी साड़ी पर हर किसी की नजरें टिक गईं। हर बजट में वित्त मंत्री की साड़ी के पीछे एक कहानी होती है। उनकी साड़ियां भारत की विविध संस्कृति को दर्शाती है।

 

इस बार निर्मला सीतरमण ने बजट के लिए सफेद रंग की साड़ी पहनी है जिसमें गोल्डन कलर का बॉर्डर है। उस बॉर्डर के बीच में मिथिला पेंटिंग हुई है। उनकी साड़ी में मधुबनी प्रिंट देखा गया। ये साड़ी उन्हें पद्मश्री कलाकार दुलारी देवी ने भेंट में दी थी।

 

ये भी पढ़ें- बजट से पहले सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई कितना हुआ दाम?

 

निर्मला सीतारमण को ये साड़ी दुलारी देवी ने की थी गिफ्ट

 

 

उन्होंने वित्त मंत्री से कहा था कि आप इस साड़ी को बजट पेश करने वाले दिन पहनें। इस मधुबनी साड़ी को दुलारी देवी ने बनाया है। दुलारी देवी के इस अनुराध को उन्होंने विनम्रता के साथ स्वीकार किया था। उन्होंने हमेशा से भारत के हैंडलूम और टेक्साइटल हेरटेज को नेशनल मंच पर प्रमोट किया है। साल 2019 में पहली बार बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने बजट ब्रीफेक्स को बही खाते से बदल दिया था।

 

ये भी पढ़ें- पिछले बजट से समझिए कहां से कमाकर कहां खर्च करती है सरकार?

 

बिहार की मिथला पेंटिंग क्यों है खास

 

 

बिहार की मिथला पेंटिंग पूरे भारत में फेमस है। मिथला पेंटिंग में मछली और फूलों का डिजाइन बनाया जाता है। मिथला पेंटिंग में अलग-अलग तरह के डिजाइन बनाए जाते हैं। ये वहां की संस्कृति की झलक को दिखाता है।

 

कौन हैं दुलारी देवी

 

दुलारी देवी मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड के रांटी गांव की रहने वाली हैं।  उनकी शादी 12 साल की उम्र में हो गई थी। उन्होंने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं। साल 2021 में उन्हें कला के योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।


और पढ़ें