logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हमें हराने आए थे, कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं होगा', केजरीवाल का ऐलान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने बिहार और देश में होने वाले सभी आगामी विधानसभा चुनावों में अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने बिहार और देश में होने वाले सभी आगामी विधानसभा चुनावों में अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को केजरीवाल ने अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ये घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने गुजरात में पार्टी के विस्तार और कांग्रेस -बीजेपी दोनों पर तीखा हमला बोला।

 

केजरीवाल ने कहा कि हमारा, कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। बीजेपी ने विसावदर में कांग्रेस को हमें हराने के लिए भेजा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, 'आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी। इंडिया ब्लॉक केवल लोकसभा चुनावों के लिए था, कांग्रेस के साथ अब कोई गठबंधन नहीं है। अगर कोई गठबंधन होता, तो वहवदार के उपचुनाव में कांग्रेस क्यों लड़ी? कांग्रेस हमें हारने के लिए आई थी।'

 

यह भी पढ़ें: 'डाबर के खिलाफ मत देना विज्ञापन', पतंजलि को हाई कोर्ट ने फिर लताड़ा

 

बीजेपी ने गुजरात को बर्बाद कर दिया

गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने गुजरात को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने का, ' भारत ीय जनता पार्टी की सरकार ने गुजरात को बर्बाद कर दिया है। सूरत समेत कई शहर पानी में डूबे हुए हैं। किसान, युवा और व्यापारी समेत सभी वर्ग परेशान हैं। इसके बाद भी बीजेपी गुजरात में जीतती आ रही है क्योंकि लोगों के पास विकल्प नहीं था। कांग्रेस पार्टी को बीजेपी को जीत दिलाने के लिए ठेका दिया जाता है।'

 

यह भी पढ़ें: दिशा सालियान केस: न रेप, न ठाकरे कनेक्शन, SIT जांच में क्या पता चला?

जनता ने हमें विकल्प के रूप में स्वीकार किया

उन्होंने कहा कि विसावदर का परिणाम बता रहा है कि जनता ने हमें विकल्प के रूप में स्वीकार कर लिया है। अब बीजेपी की विदाई तय है और आम आदमी पार्टी की सरकार आने वाली है। अब हमने ‘गुजरात जोड़ो अभियान’ का आगाज कर दिया है। हमारे कार्यकर्ता घर-घर जायेंगे और लोगों को AAP से जोड़ेंगे। 

गुजरात पर केजरीवाल की नजर

आम आदमी पार्टी को लोग विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। विसावदर में लोगों ने जिस तरह से वोट दिया, ये माहौल और ये गुस्सा पूरे गुजरात के अंदर व्याप्त है। मैंने राज्य में कई जगह लोगों से बात की, हर जगह लोगों का गुस्सा इसी तरह से है जैसा विसावदर में देखने को मिला है। लोगों ने मन बना लिया है कि पहले 30 साल कांग्रेस ने राज किया, उसके बाद 30 साल बीजेपी ने राज किया। अब समय का चक्र पूरा घूम गया है, अब बीजेपी के जाने का समय आ गया है... आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। AAP अगले 3 साल तक गुजरात के अंदर प्रचार करेगी।


और पढ़ें