logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अर्जुन तेंदुलकर करने वाले हैं शादी, उनकी मंगेतर सानिया चंडोक करती क्या हैं?

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया चंडोक से शादी करने जा रहे हैं। शादी का समारोह मुंबई में ही होगा, जिसमें कुछ ही लोगों को बुलाया जाएगा।

Arjun Tendulkar and Saniya Chandok

सानिया चंडोक और अर्जुन तेंदुलकर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

 दिग्‍गज भारत ीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अर्जुन तेंदुलकर इस साल 5 मार्च को अपनी मंगेतर सानिया चंडोक से शादी करने वाले हैं। उन्होंने सानिया से अगस्त 2025 में सगाई कर ली थी। सगाई के लिए परिवार ने एक प्राइवेट इवेंट रखा था और इस प्रोग्राम में सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। सचिन तेंदुलकर के परिवार ने अभी शादी की डेट पर कंनफर्मेशन नहीं दी है।

 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल गर्मियों में दोनों शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी के कार्यक्रम 3 मार्च 2025 से शुरू होंगे और ज्यादातर प्रोग्राम मुंबई में ही होंगे। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि शादी में बहुत कम लोग ही शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट बहुत खास और लिमिटेड होने की उम्मीद है, जिसमें क्रिकेट जगत के चुनिंदा सेलेब्स और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी लाइमलाइट से दूर सीक्रेट तरीके से ही होगी। 

 

यह भी पढ़ें- मराठी फिल्म 'दशावतार' को मिला ऑस्कर में नॉमिनेशन, हर तरफ क्यों हो रही है चर्चा?

सगाई को भी सीक्रेट रखा

लाइमलाइट से दूर रहने वाले तेंदुलकर परिवार ने अर्जुन तेंदुलकर के रिश्ते को लंबे समय तक सार्वजनिक नहीं किया था। कई महीनों तक दोनों की सगाई भी राज बनी रही थी। शादी के कुछ महीने बाद सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे की सगाई के बारे में चुप्पी तोड़ी। एक प्रोग्राम में एक फैन ने उनसे सवाल कर लिया था कि क्या अर्जुन की सच में सगाई हो गई है। सचिन ने इस सवाल को टाला नहीं और मुस्कुराते हुए जवाब देते हुए उन्होंने सगाई की बात मानी। सचिन ने कहा था, 'हां, हो गई है और हम सब उसकी जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। 

 

कौन हैं सानिया चंडोक?

अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर एक बिजनेस परिवार से संबंध रखती हैं और वह रवि घई की पोती हैं। घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा मशहूर बिजनेस परिवार है। वे इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं। सानिया की बात की जाए तो सानिया मुंबई में मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में डेजिग्नेटेड पार्टनर और डायरेक्टर हैं। 26 साल के अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट प्लेयर हैं। वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं। वह घरेलू क्रिकेट में गोवा की तरफ से खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।


और पढ़ें