logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बारिश से भीगा दिल्ली-NCR, 2 दिन गरजेंगे बादल; मौसम विभाग का अलर्ट

दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे दिल्लीवासियों को राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि मार्च का महीना सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है।

Delhi Weather UPDATES

दिल्ली बारिश, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट लिया है। शनिवार सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हुई जिससे तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह अचानक बदलवा देखने को मिला है।

 

आज यानी शनिवार को दोपहर के समय और भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेगी और मौसम ठंडा रहेगा। IMD ने शनिवार और रविवार के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी दिल्ली-NCR में हल्की बूंदाबांदी हुई थी जिसके बाद मौसम और भी ठंडा हो गया था। 

 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड हिमस्खलन: 6-7 फीट मोटी बर्फ, हेलीकॉप्टर तैयार, जानें सबकुछ

येलो और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। मौमस विभाग का अनुमान है कि शनिवार यानी आज दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे जिससे तापमान में और भी गिरावट महसूस की जाएगी। बारिश के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी साफ होगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का AQI 121 पर रहा। 

 

 

यह भी पढ़ें: तीसरी तिमाही में 6.2% रही GDP ग्रोथ, शेयर मार्केट में दिखी हलचल

मार्च में रहेगी गर्मी

पीटीआई ने शुक्रवार को मौसम विभाग के हवाले से बताया कि देश में मार्च में सामान्य से अधिक गर्मी रहने की संभावना है, जिसमें कई दिन लू के थपेड़े भी चल सकते हैं। आईएमडी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डी. शिवानंद पई ने कहा कि प्रायद्वीपीय भारत के कुछ दक्षिणी भागों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में मार्च में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पई ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में सामान्य से कम अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। 


और पढ़ें