logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कर्नाटक के मामलों में दखल न दें', केरल CM पिनराई विजयन पर क्यों भड़के शिवकुमार?

डीके शिवकुमार ने केरल के सीएम पिनराई विजयन को कर्नाटक के मामलों में हस्तक्षेप न करने की सलाह दी है।

DK Shivakumar and Pinarayi Vijayan

डीके शिवकुमार और पिनाराई विजयन। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को कड़ी नसीहत दे डाली। विजयन को नसीहत देते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि वह कर्नाटक के 'अंदरूनी मामलों' में दखल न दें तो अच्छा है। दरअसल, सीएम पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट लिखकर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मुस्लिम आवासीय क्षेत्रों तोड़फोड़ की आलोचना की थी। विजयन के इसी बयान को लेकर शिवकुमार ने नसीहत दी है।

 

सीएम विजयन ने शुक्रवार को अपनी पोस्ट में कहा था कि बेंगलुरु की फकीर कॉलोनी और वसीम लेआउट में तोड़फोड़ करने का मामला 'बहुत चौंकाने वाला और दर्दनाक' है। उन्होंने तोड़फोड़ की आलोचना की थी। पिछले हफ्ते उत्तरी बेंगलुरु के येलहंका के कोगिलू गांव में सरकार ी आदेश के बाद तोड़फोड़ की गई थी। सरकार ने वसीम लेआउट और फकीर कॉलोनी में 200 से अधिक घरों पर बुलडोजर चलाया था।

 

यह भी पढ़ें: रेप, हत्या का दोषी, फिर भी कुलदीप सिंह सेंगर का साथ क्यों दे रहे हैं नेता?

'यह सब एक राजनीतिक बयानबाजी'

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा, 'यह सब एक राजनीतिक बयानबाजी है। तथ्यों को जाने बिना पिनराई विजयन को हमारे राज्य के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। ये सब चुनाव के समय की राजनीतिक चालें हैं।'

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विजयन जैसे वरिष्ठ नेता ने बेंगलुरु में मुद्दों के तथ्यों को जाने बिना इस मामले पर बयानबाजी कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'कब्रिस्तान नहीं अयोध्या जा रहे युवा', कुमार विश्वास ने बताई नए समाज की परिभाषा

लोगों ने अतिक्रमण किया था- शिवकुमार

उप मुख्यमंत्री शिवकुमार ने आगे कहा, 'कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। यह कचरा फेंके जाने की जगह है। यह एक पत्थर की खदान थी। यह बहुत खतरनाक जगह है। यहां स्वास्थ्य संबंधी कई खतरे हैं और उन्होंने (झुग्गीवासियों ने) अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की। यह जमीन हड़पना है। हमारी सरकार और स्थानीय विधायक ने कहा है कि यह बहुत खतरनाक है।'

 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार मानवता आधारित दृष्टिकोण अपनाती है और पात्र लोगों को नियमों के अनुसार वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराएगी।

 


और पढ़ें