logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अफगानिस्तान में भूकंप, दिल्ली तक महसूस हुए झटके

EMSC ने कहा है भूंकप का केंद्र 121 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता 5.6 रिक्टर स्केल की थी। पढ़ें रिपोर्ट।

Earthquake

Earthquake Representative Image. (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मैग्नीट्यूड मापी गई है। भूकंप का केंद्र 75 मील की गहराई में था। यूरोपियन मेडिटेरियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने कहा है कि भूकंप का केंद्र बाघलान इलाके में था, जहां करीब 1 लाख लोग रहते हैं। 

EMSC ने पहले कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.4 थी लेकिन बात में कहा कि 5.6 तीव्रता का भूकंप आया है। दिल्ली-NCR में भू भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप के बारे में लिखा है। हाल के दिनों में एशिया के कई देशों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। 

फिलीपींस में भी महसूस हुए झटके
दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के तट पर भी 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के केंद्र की गहराई 30 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र मैटम शहर से 43 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। यह एक पहाड़ी और कम आबादी वाला क्षेत्र है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप से कोई बड़ा नुकसान या हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: हल्की आवाज़ फिर कांपी धरती, भारत, म्यांमार और ताजिकिस्तान में भूकंप

ताजिकिस्तान में भी भूकंप
ताजिकिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। यह पिछले दो दिनों में वहां का तीसरा भूकंप था। रविवार को ताजिकिस्तान में दो भूकंप आए थे, पहला 6.1 तीव्रता का और दूसरा 3.9 तीव्रता का। 6.1 तीव्रता वाले भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप में कोई हताहत नहीं हुआ था। 


 

यह भी पढ़ेंः म्यांमार भूकंप: मलबे में दबे लोगों को ढूंढ रहे रोबोटिक कॉकरोच


सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
भूकंप की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर लोग मीम शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भूकंप के झटके फील तो हुए लेकिन ज्यादा पता नहीं चल पाया। एक शख्स ने लिखा कि सोने पर भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। 

Related Topic:#Earthquake

और पढ़ें