युद्ध के बीच कैसे चल रहा ऑपरेशन सिंधु? सुनिए भारतीयों की जुबानी
ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ऑपरेशन सिंधु के तहत कई और भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट आए हैं। यहां पढ़ें किसने क्या कहा।

ईरान से लौटे भारतीय, Photo Credit: PTI
ईरान में फंसे भारत ीयों का एक और जत्था शनिवार को सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया। ये सब भारत सरकार के ‘ऑपरेशन सिंधु’ का हिस्सा है, जिसके जरिए संघर्ष वाले इलाकों से भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय ने मिलकर इन लोगों की वापसी का इंतजाम किया। इस जत्थे में शामिल जफर अब्बास नकवी नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि जब उन्हें पहली बार ईरान पर हमले की खबर मिली, तो वह और उनका परिवार डर के मारे घर के अंदर ही रहे। बाद में हालात थोड़ा संभले तो वह मशहद शहर चले गए लेकिन किस्मत को कुछ और मंज़ूर था, क्योंकि जल्द ही वहां भी हमला हो गया। इसके बाद उन्होंने भारत सरकार से संपर्क किया।
नकवी ने बताया, 'सरकार ने इतनी जल्दी एक्शन लिया कि हम शब्दों में बयान नहीं कर सकते। मैं दिल से प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे लिए सब कुछ संभव किया।' उन्होंने कहा कि जब तक सब ठीक था, किसी को अंदाजा नहीं था कि हालात इतने बिगड़ जाएंगे लेकिन जैसे ही खतरा बढ़ा, भारत सरकार ने तुरंत रेस्क्यू शुरू कर दिया।'
यह भी पढ़ें: लंच के बदले नोबेल? PAK बोला- ट्रंप को मिले शांति पुरस्कार
"#OperationSindhu continues. A special evacuation flight from Ashgabat, Turkmenistan landed in New Delhi at 0300 hrs on 21st June, bringing Indians from Iran home. With this, so far 517 Indian nationals from Iran have returned home under Operation Sindhu," posts MEA spokesperson… pic.twitter.com/OFqReybzqK
— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2025
ईरान से लौटे भारतीयों ने ली राहत की सांस
ईरान में फंसी भारतीय महिला कुलसुम जब सुरक्षित अपने घर लौटीं तो उन्होंने राहत जताते हुए कहा कि वहां हालात ठीक नहीं थे और सरकार की मदद उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। एएनआई से बात करते हुए कुलसुम ने कहा, 'ईरान की स्थिति काफी खराब थी। हम बहुत परेशान थे लेकिन भारत सरकार ने हमारी बहुत मदद की और हमें सुरक्षित घर वापस लाया।'
मशहद से लौटे एक और भारतीय नागरिक मोहम्मद अली काजिम ने भी भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया, 'मैं मशहद से आया हूं। हम एक धार्मिक यात्रा पर गए थे लेकिन वहां हालात खासकर तेहरान में सही नहीं थे। सरकार ने हमें सीमा पार करने में और भारत वापस लाने में पूरी मदद की। यूपी सरकार ने भी हमें घर तक पहुंचाने में सहयोग किया।' भारत सरकार का यह राहत अभियान अब भी जारी है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ये सुनिश्चित कर रही हैं कि जो भारतीय ईरान में फंसे हैं, उन्हें सुरक्षित वापस लाया जा सके। इससे देशभर के परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
यह भी पढ़ें: दयानिधि और कलानिधि मारन में झगड़ा क्यों हो गया? पूरा मामला समझिए
VIDEO | Operation Sindhu: A flight from Mashhad, Iran, carrying 290 Indian students, mostly from Jammu and Kashmir, landed at the Delhi Airport late Friday.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 20, 2025
The Indian government has launched Operation Sindhu to evacuate its nationals from the Middle Eastern country as… pic.twitter.com/bIKyGAiyGG
ईरान से 290 भारतीयों की वतन वापसी
शुक्रवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर एक खास नजारा देखने को मिला। जैसे ही ईरान से 290 भारतीयों को लेकर एक विशेष फ्लाइट दिल्ली पहुंची, एयरपोर्ट ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। ये सभी लोग जिनमें कई छात्र और धार्मिक तीर्थयात्री शामिल थे। भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत इनकी सुरक्षित वापसी का इंतजाम किया। यह फ्लाइट 20 जून को रात 11:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। एयरपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार चटर्जी ने यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी सोशल मीडिया (X) पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'ऑपरेशन सिंधु की फ्लाइट नागरिकों को घर लेकर आई। ईरान से छात्रों और तीर्थयात्रियों सहित 290 भारतीयों को चार्टर फ्लाइट से निकाला गया। भारत सरकार, ईरान सरकार की मदद के लिए आभारी है।' वतन लौटे कई लोग भावुक हो गए और उन्होंने भारत सरकार का धन्यवाद किया कि मुश्किल वक्त में उन्हें सही-सलामत वापस लाया गया।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


