logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इसरो, महिला दिवस, Obesity... मन की बात में PM मोदी ने क्या-क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' के 119वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने इसरो, वन्य जीव संरक्षण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी विषयों पर बात की।

Mann Ki Baat PM Modi

पीएम मोदी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिश देश को रविवार को संबोधित किया। आज मन की बात के 119वें  एपिसोड का लाइव प्रसारण हुआ। पीएम मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग विषयों और मुद्दों पर अपना विचार शेयर किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए इसरको की सफलता का जिक्र किया।

 

उन्होंने कहा कि पिछले महीने देश ISRO के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग का साक्षी बना है। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है। ISRO की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 सैटेलाइट लॉन्च की गई हैं और इसमें दूसरे देशों की भी बहुत सारी सैटेलाइट शामिल हैं। हाल के वर्षों की एक बड़ी बात ये भी रही है कि स्पेस साइंसटिस्ट की हमारी टीम में नारी शक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

 

यह भी पढ़ें: मैरिज टूरिज्म बढ़ाने के लिए पर्यटन मंत्रालय का प्लान क्या है?

नेशनल साइंस डे पर क्या बोले पीएम मोदी

इसरो के विषय पर आगे बढ़ते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, 'आने वाले कुछ ही दिनों में हम 'नेशनल साइंस डे' मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों का, युवाओं का साइंस में दिलचस्पी होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक आइडिया है, जिसे आप 'One Day as a Scientist' कह सकते हैं, यानि, आप अपना एक दिन एक साइंसटिस्ट के रूप में, एक वैज्ञानिक के रूप में बिताकर देखें।'

 

8 मार्च के लिए पीएम मोदी का क्या प्लान?

हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। इसपर पीएम मोदी ने कहा 'हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। देश की मातृ-शक्ति ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के अकाउंट उनको देश की कुछ इंसपायरिंग वुमेन को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। 8 मार्च को, वो अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।'

 

यह भी पढ़ें: सावधान! आपकी दावाई नकली तो नहीं? क्वालिटी टेस्ट में फेल 84 दवाइयां

युवा एथलीटों को किया धन्यवाद 

खेलो इंडिया अभियान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे बहुत से खिलाड़ी 'खेलो-इंडिया' अभियान की देन हैं। हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल, महाराष्ट्र के किरण मात्रे, तेजस शिरसे या आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी, सबने देश को नई उम्मीदें दी हैं।

 

उत्तर प्रदेश के भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव और हरियाणा की हाई जंपर पूजा और कर्नाटक की स्वीमर धिनिधि देसिन्धु ने देशवासियों का दिल जीता। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में टीनेज चेपिंयंस, उनका नंबर, हैरान करने वाला है। मुझे खुशी है, हमारे युवा एथलीटों के डिटरमिनेशन और डिसिप्लिन के साथ भारत आज वैश्विक खेल महाशक्ति बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।'

 

यह भी पढे़ं: महाकुंभ को लेकर अबतक क्या रही पक्ष-विपक्ष के नेताओं की भाषा!

 

Obesity पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने Obesity पर कहा, 'एक फिट और हेल्थी नेशन बनने के लिए हमें Obesity की समस्या से निपटना ही होगा। एक स्टडी के मुताबिक, आज हर आठ में से एक व्यक्ति obesity की समस्या से परेशान है। बीते वर्षों में Obesity के मामले दोगुने हो गए हैं लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि बच्चों में भी मोटापे की समस्या चार गुणा बढ़ गई है। इसलिए, आप तय कर लीजिए कि हर महीने 10% कम तेल उपयोग करेंगे।'

 

पीएम मोदी ने कहा कि आप तय कर सकते हैं कि जो तेल खाने के लिए खरीदा जाता है, खरीदते समय ही अब 10% कम ही खरीदेंगे। ये Obesity कम करने की दिशा में एक अहम कदम होगा। अपने खान-पान में छोटे-छोटे बदलाव करके, हम हमारे भविष्य को अधिक मजबूत, स्वस्थ और रोगमुक्त बना सकते हैं।

Related Topic:##Man ki Baat

और पढ़ें