logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कहीं बाढ़, कहीं भूस्खलन, पूर्वोत्तर में बारिश बनी आफत, कई मौतें

पूर्वोत्तर में हो रही बारिश, अब त्रासदी जैसी स्थिति में पहुंच रही है। 2 दिनों की बारिश में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, कई लोग लापता हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Assam Flood

अगरतला में बाढ़ के बाद के हालात। (Photo Credit: NDRF)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पूर्वोत्तर के कई राज्य भीषण बाढ़ और बारिश की चपेट में हैं। दो दिनों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम जैसे राज्यों में भूस्खलन और बाढ़ की वजह से कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है, वहीं कई लोग लापता हैं। असम के 12 जिलों में 60 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं सिक्किम में 1500 से ज्यादा पर्यटक फंस गए हैं। असम में बाढ़ की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हुई है। सभी मौतें कामरूप में दर्ज की गई हैं। 

गुवाहाटी के बाहरी इलाके बोंडा में शुक्रवार को एक भूस्खलन में तीन महिलाओं की जान चली गई थी। गुवाहाटी में 111 मिमी बारिश दर्ज की गई। 67 साल में पहली बार इतनी भीषण बारिश हुई है। असम के 6 जिलों में 10 हजार से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

असम में बारिश बाढ़-बारिश का रेड अलर्ट
असम में ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। सारी नदियां उफान पर चल रही हैं।  असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक राज्य की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। मौसम विभाग ने असम के कुछ हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बाकी पूर्वोत्तर के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें: बम, बंदूक और ब्लॉकेड से कितना आगे निकल पाया नॉर्थ ईस्ट? पूरी कहानी



सिक्किम में फिदांग बेली ब्रिज क्षतिग्रस्त
सिक्किम के उत्तरी जिले द्जोंगू में फिदांग बेली ब्रिज भी तेज बारिश की वजह से प्रभावित हुआ है। तीस्ता नदी के तेज बहाव की वजह से ब्रिज क्षतिग्रस्त हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक नदी का पानी कम नहीं होता, तब तक ब्रिज की स्थिति का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। यह ब्रिज पूरे इलाके के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। लोग अधिकारियों से जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: समय और पैसा बचेगा, भारत के लिए कितना खास है कालादान प्रोजेक्ट?

अरुणाचल प्रदेश में 9 की मौत, 7 लोग लापता
असम के अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी स्थितियां खराब हैं। अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से 9 लोगों की जान चली गई है। बाना और सेप्पा इलाके के बीच नेशनल हाइवे 13 पर एक कार गहरी खाई में गिर गई, दो परिवारों के 7 लोगों की मौत हो गई। अरुणाचल के गृह मंत्री मामा नटुंग ने इस घटना पर दुख जताया और लोगों से मॉनसून में रात के समय यात्रा न करने की अपील की है। 



सिक्किम में भी बुरा हाल
सिक्किम के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश और भूस्खलन से करीब 1,500 पर्यटक फंसे हुए हैं। मंगन जिले में गुरुवार रात एक पर्यटक वाहन तीस्ता नदी में गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हैं। आठ पर्यटक लापता हैं। लाचेन में 115 और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे हैं। तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ने और फिदांग बेली ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से रास्ते बंद हैं। प्रशासन बचाव कार्य में जुटा है और लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है।

मिजोरम-मेघालय का भी बुरा हाल
मिजोरम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक 113 जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। मेघालय स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने पिछले दो दिनों में छह लोगों की मौत की सूचना दी। नागालैंड के चुमौकेदिमा जिले में शुक्रवार को एक ट्रक ड्राइवर की चट्टान गिरने से मौत हो गई।

 

Related Topic:#North East News

और पढ़ें