logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड, मौसम का हाल जानिए

जम्मू-कश्मीर और अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की वजह से उसका असर मैदानी इलाकों में साफ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Snow fall in hills area

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी: Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

नए साल की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक ठंड अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है। कई राज्यों में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह और रात के समय सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है, वहीं दिन में भी धूप के दर्शन कम ही हो पा रहे हैं।

 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा चेतावनी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। कई राज्यों में शीतलहर के साथ-साथ घने से अति घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इसका सीधा असर यातायात, स्वास्थ्य और रोजमर्रा के कामों पर पड़ रहा है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: वे सात देश, जहां 1 साल में सैकड़ों बम गिरा चुके 'शांतिदूत' ट्रंप

 

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में ठंड ने सामान्य जीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिससे गलन और ठिठुरन और बढ़ गई है। कई जगहों पर स्कूलों को बंद करना पड़ा है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर की चेतावनी दी है। इस दौरान हल्की तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस होगी।

 

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम

जम्मू-कश्मीर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत कई जगहों पर बर्फ गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर निचले इलाकों में भी देखने को मिल सकता है, जहां अचानक तापमान गिर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने वेनेजुएला पर क्यों किया हमला, क्या है 'वोट चोरी' का आरोप?

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान के कई जिलों जैसे बाड़मेर, बीकानेर, सीकर और हनुमानगढ़ में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। भोपाल और इंदौर में हल्की बारिश भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में धूप निकलने की संभावना कम है, जिससे दिनभर ठंड बनी रह सकती है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के वजह से गलन और कंपकंपी बढ़ेगी।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में 4 जनवरी की सुबह ज्यादातर जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। करीब 15 जिलों में शीत दिवस और 45 से 50 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। सहारनपुर, बरेली और झांसी जैसे जिलों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

 

राज्य में ठंड को देखते हुए सभी बोर्डों के कक्षा 12 तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से ठंड कम नहीं होगी।

 

लखनऊ में सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, जो दिन चढ़ने के साथ साफ हो जाएगा। यहां अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। नोएडा में दिनभर कोहरा बना रह सकता है और तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें