logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, देर रात AIIMS में भर्ती हुए

देर रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

jagdeep dhankar

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद देर रात 2 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें एम्स में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में निगरानी में रखा गया है।


रिपोर्ट के मुताबिक, धनखड़ का इलाज एम्स के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है।


न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि फिलहाल उपराष्ट्रपति धनखड़ की हालत स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Related Topic:#jagdeep dhankhar

और पढ़ें