logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सैलरी से सुरक्षा तक, नए सीएम को क्या-क्या सुविधा मिलती है?

दिल्ली की चौथी महिला सीएम के रूप में रेखा गुप्ता ने बीते गुरुवार को शपथ लिया था। अब सीएम रेखा गुप्ता को वो सारी सुविधाएं मिलेंगी जो पूर्व में दिल्ली के मुख्यमंत्रियों को दी गई हैं।

Rekha Gupta

Rekha Gupta Photo Credit: Rekha Gupta X handle

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

दिल्ली में पूरे 26 साल बाद एकबार फिर से भारत ीय जनता पार्टी ने अपना परचम दिल्ली विधानसभा चुनाव में लहराया है। भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। चुनाव के बाद भाजपा पार्टी के शीर्ष नेताओं ने  शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार की चुनी गई विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रुप में चुना है। रेखा गुप्ता बीते  गुरुवार को शपथ ग्रहण करने के साथ ही दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। 

 

अब सवाल यह उठता है कि मुख्यमंत्री के पद पर रहकर रेखा गुप्ता को किन-किन चीजों की मुफ्त सुविधा मिलेगी? वह सुविधाऐं किस प्रकार की होंगी? रेखा गुप्ता की सैलरी क्या होगी? आइए जानते हैं इन प्रश्नों के जवाब।


रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला सीएम के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें अब वे सारी सुविधाएं प्राप्त होंगी जो पूर्व में दिल्ली के सीएम को दी गई हैं। सैलरी, बंगला, वाहन, सुरक्षा, और फ्री बिजली समेत कई सुविधाएं रेखा गुप्ता को दी जाएंगी। हालांकि, अभी तक उनके आवास का आवंटन नहीं हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: 'चीन को दुश्मन मानना ठीक नहीं', फिर विवादों में आए सैम पित्रोदा

सीएम बनते ही रेखा गुप्ता को मिली सुरक्षा

केंद्र सरकार की ओर से सीएम रेखा गुप्ता को  जेड कैटिगरी की सुरक्षा दी गई है। दिल्ली पुलिस के जवान उनके साथ दिन के 24 घंटे तैनात रहेंगे। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय के 'येलो बुक' की  सुरक्षा गाइडलाइन के तहत जेड सिक्योरिटी दी गई है। जिसमें वीआईपी और वीवीआईपी के प्रोटोकॉल का विवरण है। जेड सिक्योरिटी के अंतर्गत उनकी सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें पीएसओ, एस्कॉर्ट्स, सर्वेलांस स्टाफ और 8 स्टैटिक और आर्म्ड जवान होंगे। पूर्व सीएम आतिशी को भी कुछ इसी प्रकार की सुरक्षा दी गई थी।

क्या होगी दिल्ली के मुख्यमंत्री की सैलरी?

साल 2023 में दिल्ली के विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री की सैलरी में वृद्धि की गई थी। उसके हिसाब से सीएम की सैलरी 70 हजार रुपये थी। सीएम रेखा गुप्ता की सैलरी भी उतनी ही होगी। सीएम की बेसिक सैलरी 60 हजार रुपये होगी। इसके अलावा उन्हें कई प्रकार का भत्ता भी मिलेगा। सैलरी और भत्ता मिलाकर रेखा गुप्ता को महीने के करीब  1.70 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा 1500 रुपये का डेली अलाउंस भी मिलेगा। साथ ही उन्हें हेलिकॉप्टर और सरकारी वाहन की सुविधा भी मिलेगी।

 

रेखा गुप्ता पहली बार की विधायक हैं। उन्होंने शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराया है। छात्र राजनीति से करियर शुरू करने वाली रेखा गुप्ता काफी समय से  एबीवीपी और आरएसएस से जुड़ी हैं।

 

यह भी पढ़ें- टॉयलेट करने को मिलेंगे केवल 2 मिनट...इस कंपनी का अजीब रूल

रेखा गुप्ता को मिलेंगी यह सुविधाएं

रेखा गुप्ता को बतौर सीएम सरकारी आवास दिया जाएगा। उसमें हर प्रकार की आलीशान व्यवस्था मौजूद रहेगी। हालांकि, सीएम रेखा गुप्ता उस मकान में नहीं रहेंगी जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे। वहीं  सरकारी वाहन से चलने के लिए  हर महीने 700 लीटर फ्री पेट्रोल भी मिलेगी। अगर सीएम रेखा गुप्ता चलने के लिए अपने निजी वाहन का प्रयोग करेंगी तो ऐसे में उन्हें 10 हजार रुपये हर महीने भत्ते के रूप में मिलेगा। सीएम को हर महीने पांच हजार यूनिट बिजली फ्री मिलती है। बताया जा रहा है कि अपने कार्यकाल के दौरान वह 12 लाख रुपये तक का लोन भी ले सकती हैं।

Related Topic:#Rekha Gupta#Politics

और पढ़ें