logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 भाषा फॉर्मूला वापस हो गया, अब क्यों साथ में रैली कर रहे ठाकरे बंधु?

महाराष्ट्र में अब ठाकरे बंधुओं का साथ आना तय हो गया है। 5 जुलाई को शिवसेना (UBT) और MNS की संयुक्त रैली मुंबई के वर्ली में आयोजित की गई है।

raj and uddhav thackeray

उद्धव और राज ठाकरे, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में तीन भाषा वाला फॉर्मूला आया था जिसको लेकर खूब विरोध हुआ था। विरोध के बाद महाराष्ट्र सरकार ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया। इसी फैसले के विरोध में राज और उद्धव ठाकरे ने एकसाथ रैली करने का ऐलान कर दिया था। पहले अनुमान लगाया गया था कि 3 भाषा वाला फॉर्मूला वापस हो जाने पर अब ठाकरे बंधु साथ में रैली नहीं करेंगे। इसके इतर शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने अब 5 जुलाई को 'मराठी विजय दिवस' मनाने की घोषणा की है और इसका एक संयुक्त सार्वजनिक निमंत्रण भी जारी किया है।

 

शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने 5 जुलाई को मुंबई में 'मराठी विजय दिवस' ​​मनाने के लिए मंगलवार को एक संयुक्त सार्वजनिक निमंत्रण जारी किया। राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में तीन भाषा नीति के आदेश को वापस लेने के बाद दोनों दलों ने 5 जुलाई को मराठी विजय दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। ‘मराठीचा आवाज’ नामक संयुक्त निमंत्रण इस कार्यक्रम की पहली आधिकारिक घोषणा है। इसमें किसी पार्टी का चिह्न या ध्वज नहीं है, सिर्फ राज्य की एक ग्राफिक छवि है। इसमें आयोजक के रूप में उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के नाम हैं।

 

यह भी पढ़ें- खत्म हो रहे BJP अध्यक्ष चुनाव के रोड़े, कई राज्यों में हो गया फैसला

दो दशक बाद साथ आ रहे ठाकरे बंधु

 

इस मामले शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और MNS प्रमुख राज ठाकरे रैली में भाग लेंगे। यह पहली बार है जब वे दोनों करीब दो दशक बाद किसी राजनीतिक कार्यक्रम में एक साथ नजर आएंगे। दरअसल, महाराष्ट्र के स्कूलों में पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक हिंदी भाषा को शामिल करने के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच रविवार को राज्य सरकार ने तीन भाषा नीति के बारे में जारी सरकारी आदेश को रद्द कर दिया था। इस घोषणा के तुरंत बाद MNS और शिवसेना (UBT) ने कहा कि इस सरकारी आदेश के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन मार्च रद्द कर दिया गया है।

 

 

हालांकि, उद्धव ठाकरे ने बाद में एक कार्यक्रम में कहा कि 5 जुलाई को ‘मराठी मानुष की एकता’ का जश्न मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संयुक्त निमंत्रण 'मराठी बहनों और भाइयों' को संबोधित किया गया है और रैली को मराठी गौरव और एकता का उत्सव बताया गया है। इस निमंत्रण पत्र पर लिखे संदेश में कहा गया है, ‘क्या हमने सरकार को झुका दिया? हाँ, यह उत्सव आपका होगा और हम केवल आपकी ओर से लड़ रहे थे।'

 

यह भी पढ़ें- विवादों में रहने वाले T राजा सिंह का BJP से इस्तीफा, वजह क्या है?

 

इसमें कहा गया है कि रैली वर्ली में NSCI डोम में 5 जुलाई को सुबह 10 बजे शुरू होगी। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का मंच साझा करना महत्वपूर्ण होगा और उम्मीद है कि इसमें दोनों भाइयों की ताकत और क्षेत्रीय गौरव का प्रदर्शन होगा क्योंकि राज्य में आगामी नगर निगम चुनावों से पहले उनकी पार्टियों के हाथ मिलाने की अटकलें हैं।


और पढ़ें