logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महाकुंभ: जिन जगहों के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति, उनकी मान्यता क्या है?

महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्नान करने वाली हैं। वह त्रिवेणी संगम जाएंगी और स्नान करेंगी। महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति दौपड़ी मुर्मू भी त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगी। उनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। संगम की पावन रेती पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कदम रखेंगी और इसकी भव्यता और दिव्यता की साक्षी बनेंगी। राष्ट्रपति आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। राष्ट्रपति प्रोटोकॉल को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। 

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह संगम नोज़ पहुंचकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार देंगी। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा। बता दें कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुम्भ में पावन स्नान किया था।

महाकुंभ में क्या है राष्ट्रपति का शेड्यूल?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी। सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इसके अलावा वे बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। आधुनिक भारत और डिजिटल युग के साथ धार्मिक आयोजनों को जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को राष्ट्रपति समर्थन देंगी। 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ: बौद्ध भिक्षुओं ने क्या लिए संकल्प, धर्मसंसद में क्या किया?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डिजिटल महाकुम्भ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी, जिसमें महाकुम्भ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है। यहां देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस अद्भुत आयोजन को और अधिक निकटता से अनुभव करने के लिए स्थापित किया गया है। राष्ट्रपति शाम पौने छह बजे प्रयागराज से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में अब तक कितने श्रद्धालुओं ने लगाई है आस्था की डुबकी?

क्यों खास है राष्ट्रपति का प्रयागराज दौरा?
 राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक होगा, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायी क्षण होगा। उनकी उपस्थिति से महाकुम्भ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिलेगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संगम पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई थी वहीं देश के हजारों अति विशिष्ट लोगों भी संगम क्षेत्र में पहुंचकर गंगा यमुना और अदृश्य त्रिवेणी के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।  

Related Topic:#Mahakumbh 2025

और पढ़ें