logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इस दिन धरती के सबसे पास होगा चांद, दिखाई देगा सुपर मून

खगोल विज्ञान में सुपर मून को बहुत आकर्षक खगोलीय घटनाओं में गिना जाता है। आइए जानते हैं कब दिखाई देगा सुपर मून?

Supermoon 2024, Supermoon, Kartik Purnima 2024, Kartik Purnima

सुपर मून (Pic Credit- Creative Image)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

हिन्दू धर्म में चन्द्रमा को देवता के रूप में पूजा जाता है। प्रत्येक हिन्दू महीने के अंतिम दिन चन्द्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है, जिसे पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। बता दें कि साल के कुछ ऐसे दिन भी होते हैं, जब चन्द्रमा धरती से निकट होता है। इस खगोलीय घटना को सुपर मून के नाम से जाता है। इस दिन चांद अपने पूरे आकार में धरती के पास होता है व इसका रंग बहुत ही उभर कर आता है। आइए जानते हैं कब दिखाई देगा साल 2024 का अंतिम सुपर मून।

कब और कहां दिखाई देगा साल 2024 का अंतिम सुपर मून?

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, साल 2024 का अंतिम सुपर मून आज यानि 15 नवंबर के दिन दिखाई देगा। भारत व एशिया भूभाग में सुपर मून दिखाई देने का समय मध्य रात्रि 02 बजकर 55 मिनट पर होगा। इसके साथ वैदिक पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक पूर्णिमा व्रत का पालन किया जा रहा है और आज ही के दिन चन्द्रमा अपने पूर्ण आकार में होते हैं। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की उपासना करने से और उनके दर्शन से व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर क्या है चंद्र दर्शन का महत्व?

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को शांति और शीतलता का कारक ग्रह कहा गया है। कुंडली में चंद्र के प्रबल रहने से व्यक्ति का मन शांत रहता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव, भगवान विष्णु और चंद्र देव की उपासना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ करने से कई प्रकार के दोष दूर रहते हैं। 

कार्तिक पूर्णिमा पर किन बातों का रखें ध्यान

शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के महत्व को विस्तार से बताया गया है। साथ ही यह भी बताया है कि इस विशेष दिन पर किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करने से व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होता है। मान्यता है कि आज के दिन चंद्र देव कि उपासना और जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र और धन का दान करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।


और पढ़ें