logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विराट कोहली AUS के खिलाफ कर पाएंगे पाकिस्तान जैसा कमाल? आंकड़े देखिए

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में अब भारत 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरने वाला है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट का ODI में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहा है, आइए जानते हैं।

विराट कोहली। (Photo Credit: BCCI)

Virat Kohli

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने शानदार जीत हासिल की है। उम्मीद थी कि टीम इंडिया स्टार क्रिकेटर अपने 300वें वनडे मैच में कमाल की परफॉर्मेंस दिखाएंगे लेकिन उनका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। ठीक एक मैच पहले पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली, महज 11 रन पर आउट हो गए थे। 

न्यूजीलैंड से ज्यादा मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया है। इस टीम में शानदार बल्लेबाज भी हैं, ऐसे में टीम इंडिया पर बड़ा स्कोर बनाने की जिम्मेदारी भी है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों के सामने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सबसे बड़ी चुनौती हैं।

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में क्या होगा भारत का प्लान? रोहित शर्मा ने बताया


ऑस्ट्रेलिया के इन दिग्गजों से कैसे पार पाएंगे कोहली?

अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय दिग्गजों पर अच्छा खेलने का दबाव है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, शानदार गेंदबाजी करते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों में कुछ अहम बदलाव किए हैं। मैथ्यू शॉर्ट की जगह ऑलराउंडर खिलाड़ी कूपर कोनोली आ गए हैं। उनके अलावा मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा और एडम जाम्पा जैसे गेंदबाज हैं।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित-कोहली-गिल के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड


मैच से पहले जानते हैं कि विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्कोर कार्ड कैसा है- 


ODI में विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्कोर
विराट कोहली ने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला था। वह 16 साल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 8 सेंचुरी मार चुके हैं। उन्होंने 14 अर्धशतक जड़े हैं। 207 चौके और 25 छक्के जड़ चुके हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सबसे बड़ी पारी 123 रनों की है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर फॉर्मेट में बेहतर नजर आए हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के दबाव में नहीं आते हैं, उनका अनुभव पिच पर नजर आता है। विराट कोहली के प्रशंसक इस उम्मीद में हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 9वां वनडे शतक दुबई में लगाएंगे।

रोहित शर्मा का प्रदर्शन कैसा है?
रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 वनडे खेल चुके हैं।  कुल 2379 जड़ा है, 8 शतक जड़ा है, 9 अर्थशतक, 191 चौका और 87 छक्का मारा है। 


और पढ़ें