logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी, रोहित-सैमसन-गिल सब छूटे पीछे

टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में गदर काट दिया। अभिषेक ने आतिशी शतक ठोककर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Abhishek Sharma Century

शतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते अभिषेक शर्मा। (Photo Credit: BCCI/X)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

भारत ीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार (2 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऐतिहासिक पारी खेली। 24 साल के अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 54 गेंद में 250 के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ 135 रन ठोक दिए। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। अभिषेक ने इस मामले में शुभमन गिल (126) का रिकॉर्ड तोड़ा।

 

टी20I में भारत के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 

  • 135 - अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े (2025)
  • 126* - शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद (2023)
  • 123* - ऋतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी (2023)
  • 122* - विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई (2022)
  • 121* - रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु (2024)

बाएं हाथ के इस स्टार ओपनर ने अपनी पारी में 7 चौके और 13 छक्के उड़ाए। इसी के साथ अभिषेक ने भारत के लिए एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले रोहित शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने 10-10 छक्के लगाए थे।

 

टी20I की एक पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

  • 13 - अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े (2025)
  • 10 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर (2017)
  • 10 -संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका, डरबन (2024)
  • 10 - तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग (2024)

17 गेंद में अर्धशतक, 37 गेंद में शतक

 

अभिषेक शर्मा ने शुरू से इंग्लैंड के गेंदबाजों की तबीयत से धुनाई की। उन्होंने 17 गेंद में अपना पचासा पूरा किया। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में युवराज सिंह (12 गेंद) के बाद सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद में शतक ठोका, जो किसी फुल मेंबर टीम के बल्लेबाज की दूसरी सबसे तेज टी20I सेंचुरी है। इस मामले में रोहित शर्मा और साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर 35-35 गेंद में शतक ठोक संयुक्त रूप से नंबर पर हैं।

 

 

भारत ने खड़ा किया अपना चौथा सबसे बड़ा टी20I स्कोर

 

अभिषेक शर्मा की मैराथन पारी का अंत 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ। वह सातवें विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद अगले 2 ओवर में 10 रन ही आए। हालांकि इसके बावजूद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारतीय टीम ने अपना चौथा सबसे बड़ा टी20I स्कोर खड़ा किया। अभिषेक के बाद शिवम दुबे भारत के दूसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 13 गेंद में 30 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

 

टी20I में भारत का सबसे बड़ा स्कोर

 

297/6 - बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद (2024)
283/1 - बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग (2024)
260/5 - बनाम श्रीलंका, इंदौर (2017)
247/9 - बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े (2025)

 


और पढ़ें